फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   accused who stole in jewelry shops in Mainpuri has been arrested

UP: सराफा की दुकानों में सवा करोड़ की चोरी...पुलिस ने गिरफ्तार किया आरोपी, नकदी और आभूषण बरामद

Wed, 21 Jan 2026 06:55 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: अरुन पाराशर Updated Wed, 21 Jan 2026 06:55 PM IST
सार

मैनपुरी में चोरों ने दो सराफा की दुकानों को निशाना बनाया। चोर यहां से सवा करोड़ का माल ले गए थे। मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। उससे चोरी की गई नकदी और आभूषण बरामद किए हैं।

विज्ञापन
accused who stole in jewelry shops in Mainpuri has been arrested
Crime demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैनपुरी के कस्बा औंछा में 15 दिसंबर की रात को सराफा के दो व्यापारियों की दुकानों के शटर तोड़कर करीब सवा करोड़ के जेवर नकदी चोरी की घटना अंजाम देने वाले गैंग के दूसरे आरोपी को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से 290 ग्राम चांदी, 5.9 ग्राम सोना और 95 हजार की नकदी बरामद हुई है। एसपी ग्रामीण ने बताया कि शेष आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


औंछा क्षेत्र के सराफा व्यापारी मनोज वर्मा की दुकान से 15 दिसंबर की रात को चोर करीब 200 ग्राम सोने के जेवर, 15-20 किलो चांदी और विपिन गुप्ता की दुकान के शटर तोड़ कर 12 किलो चांदी करीब 120 ग्राम सोने के जेवर चोरी कर ले गए थे। प्राथमिकी दर्ज करने के बाद पुलिस खुलासे के प्रयास में जुटी तो पता चला कि हाथरस के रहने वाले एक पिता पुत्र के गैंग ने घटना अंजाम दी है। प्रभारी निरीक्षक चंद्रपाल सिंह ने दो जनवरी गिरोह के सरगना राजेंद्र सिंह निवासी गांव बाग बधिक थाना सहपऊ हाथरस को 3.400 किग्रा चांदी सहित गिरफ्तार कर जेल भेजा था।
विज्ञापन


एसपी ग्रामीण राहुल मिठास ने बताया कि 21 जनवरी को प्रभारी निरीक्षक ने टीम के साथ सराफ की दुकानों से चोरी करने वाले गैंग के दूसरे चोर मोनू उर्फ मानवेंद्र निवासी गांव लोधई थाना सहपऊ हाथरस को गैलानाथ पुल के पास थाना कुरावली से गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से 290 ग्राम चांदी, 5.9 ग्राम सोना और 95 हजार की नकदी और अर्टिका कार बरामद हुई। एसपी ग्रामीण ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया। वहां से पुलिस अभिरक्षा में जेल भेजा गया है। जल्द ही उसके अन्य साथियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथी के घर पर बनाया था चोरी का प्लान
पुलिस पूछताछ में पकड़े गए मोनू उर्फ मानवेंद्र ने बताया कि उसने साथी हरिओम, कालिया, संतोष, ओमप्रकाश, भवानी शंकर निवासी गांव बाग बधिक थाना सहपऊ जनपद हाथरस ने अरुण के घर पर चोरी की योजना बनाई थी। योजना में अरुण के पिता राजेंद्र सिंह भी शामिल थे। घटना के समय अरुण के भाई उमेश, अरुण के चाचा सुरेश को भी शामिल किया था। वह उमेश के साथ अर्टिका कार में बैठ कर जैथरा आए थे। घटना के दौरान गाड़ी में वह मौजूद था। चोरी के बाद वह उन लोगों ने एक ज्वैलर्स से माल बेचने के बारे में जानकारी भी की थी। बाद में साथी हरिओम और अरुण ने कासगंज में किसी सराफा के यहां कुछ जेवर बेचे गए।


आत्मसमर्पण की फिराक में था मोनू
एसपी ग्रामीण ने बताया कि पूछताछ करने पर पकड़े गए मोनू उर्फ मानवेंद्र ने बताया कि जब उसे पता चला कि चोरी की घटना में उसका भी नाम आ चुका है। तो वह कोर्ट में समर्पण के लिए हिस्से में आए जेवर नकदी आदि लेकर आया था। गाड़ी की नंबर प्लेट उतार ली थी, ताकि गाड़ी पहचान न हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed