फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   accused stolen cash from ATMs In Mainpuri in broad daylight

Mainpuri News: शातिरों ने दिनदहाड़े एटीएम से उड़ाए लाखों रुपये, वारदात सीसीटीवी में कैद

Tue, 03 Sep 2024 12:03 AM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 03 Sep 2024 12:03 AM IST
सार

मैनपुरी में शातिरों ने दिनदहाड़े एटीएम से लाखों रुपये उड़ा दिए। पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई। एटीएम संचालक ने कोतवाली में तहरीर दी है। 

विज्ञापन
accused stolen cash from ATMs In Mainpuri in broad daylight
Mainpuri News: शातिरों ने दिनदहाड़े एटीएम से उड़ाए लाखों रुपये - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में एटीएम से शातिर दिनदहाड़े लाखों रुपए का कैश चोरी कर ले गए। वारदात एटीएम में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। चार चोर एक कार में सवार होकर आए थे। एटीएम संचालक ने कोतवाली में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की है।

विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के करहल रोड में बाल निकेतन स्कूल के पास की है। यहां निवास कर रहे अधिवक्ता राजेश गुप्ता घर के पास ही मेडिकल स्टोर का संचालन कर रहे हैं। पास ही दुकान में हिटाची कंपनी का एटीएम लगा है। सोमवार को दो युवक एटीएम में घुसे और एटीएम में छेड़छाड़ करने लगे। कैश निकालने वाली जगह पर एक प्लेट लगा दी। इसके बाद दोनों शातिर वहां से लॉक लगाकर चले गए। 
विज्ञापन


इसके बाद आए सभी उपभोक्ताओं का कैश अटकने लगा। सभी बिना कैश ही लौटने लगे। लेकिन उनके मोबाइल पर खाते से रुपए निकाले जाने का मैसेज आता रहा। शाम के समय कुछ उपभोक्ताओं ने राजेश को इस बारे में जानकारी दी। जब सीसीटीवी देखा तो शातिरों की हरकत के बारे में जानकारी हुई। कुछ देर बाद दोनों लोग फिर से प्लेट हटाकर कैश निकालने के लिए आए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


तभी राजेश ने उनका पीछा किया, लेकिन शातिर कुछ दूरी पर खड़ी अपनी कार  में दो अन्य साथियों के साथ बैठकर भाग गए। करहल गेट चौकी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जानकारी जुटाई। राजेश ने बताया की चोरी गए कैश के संबंध में सही जानकारी मंगलवार को कंपनी के लोगों के आने पर पता चल सकेगी। कार्यवाही को लेकर उन्होंने कोतवाली में तहरीर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed