फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   accused entered house and tried to burn woman alive In Mainpuri

UP: घर में घुसकर महिला को जिंदा जलाने की कोशिश, कैमरे में कैद हुई दुस्साहसिक वारदात

Sun, 09 Jun 2024 09:32 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 09 Jun 2024 09:32 PM IST
सार

मैनपुरी में आरोपियों ने घर में घुसकर महिला को जिंदा जलाने की कोशिश की। दुस्साहसिक वारदात कैमरे में कैद हो गई। पीड़िता ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की। 

विज्ञापन
accused entered house and tried to burn woman alive In Mainpuri
UP: घर में घुसकर महिला को जिंदा जलाने की कोशिश - फोटो : संवाद

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में आरोपियों ने महिला को जिंदा जलाने की कोशिश की। महिला जान बचाकर भागी और कमरे के दरवाजे बंद लिया। इस पर आरोपियों ने दरवाजे पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। किसी तरह महिला ने अपनी जान बचाई। पीड़िता ने नामजद लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। खेत की मेड़ काटने को लेकर विवाद हुआ था।

विज्ञापन


घटना कुर्रा थाना क्षेत्र के जौराई गांव की है। यहां की रहने वाली रुक्मिणी देवी ने बताया कि 7 जून को नामजद लोगों ने उनके खेत की मेड़ काटकर अपने खेत में मिला लिया। जानकारी होने के बाद वह खेत पर पहुंची और विरोध किया। इसी बात से गुस्साए आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए उनकी पिटाई कर दी। नामजद के खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। 
विज्ञापन


पीड़िता ने बताया कि इस घटना के बाद रात करीब 11 बजे आरोपी घर आया। गाली-गलौज करते हुए पेट्रोल डालकर जलाने की कोशिश की। वह बचकर घर में घुस गई। कमरे का दरवाजा बंद कर लिया। इसके बाद आरोपी ने कमरे के दोनों दरवाजों पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। वह किसी तरह से जलते हुए कमरे से जान बचाकर बाहर निकली। पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ थाने में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कैमरे में कैद हुई वारदात 

आरोपी ने महिला को घर में जिंदा जलाकर मारने की कोशिश की। आरोपी की ये कारगुजारी एक मोबाइल कैमरे में भी रिकॉर्ड है। इसमें आरोपी घर में आग लगाने के साथ ही महिला को गालियां दे रहा है। वहीं पेट्रोल डाल कर आग लगा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed