फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   accused beat up youth on charges of theft and then tied him with rope to peg used to tie animals In Mainpuri

अमानवीयता: पहले युवक को पीटा... फिर रस्सी से पशुओं को बांधने वाले खूंटे से बांध दिया, पढ़ें क्या था मामला?

Thu, 27 Jun 2024 10:34 AM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 27 Jun 2024 10:34 AM IST
सार

मैनपुरी में आरोपियों ने पहले युवक को पीटा। फिर रस्सी से पशुओं को बांधने वाले खूंटे से बांध दिया। पीड़ित पर चोरी का आरोप था। 

विज्ञापन
accused beat up youth on charges of theft and then tied him with rope to peg used to tie animals In Mainpuri
चोरी के आरोप में युवक के साथ बेरहमी। - फोटो : video grab

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में नामजद आरोपियों ने चोरी के आरोप में युवक को बेरहमी से पीटा। इसके बाद उसे रस्सी से पशुओं को बांधने वाले खूंटे से बांध दिया। किसी ने इसका वीडियो बना लिया। वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया तो यह वायरल हो गया। 

विज्ञापन


काफी देर बाद आरोपियों ने युवक को मुक्त किया। युवक की पत्नी ने चौकी में तहरीर दी है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। मामले की जांच कर रही है। मामला कुसमरा चौकी क्षेत्र के फतेहपुर गांव का है।
विज्ञापन


अंजलि ने तहरीर में बताया कि भदेही गांव निवासी श्रीचंद उसके घर आया। उसके पति श्याम सिंह चौहान द्वारा मोबाइल चोरी करने की बात कही। गाली गलौज कर मारपीट करने लगा। पति ने इंकार किया तो आरोपी पति को अपने साथ ले गया। अपने घर ले जाकर उसे रस्सी से बांध दिया। लात-घूंसों से उसकी पिटाई की। उसे तीन घंटे तक जानवर बांधने वाले खूंटे पर बंधक बनाकर रखा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस तलाश में जुटी

जानकारी होने पर पीड़िता ने डायल 112 पर फोन किया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के आने से पहले आरोपी उसके पति को छोड़कर भाग निकला। कहा कि घटना की तहरीर कुसमरा पुलिस चौकी में दी। लेकिन, कोई कार्रवाई नहीं हुई। 



थाना प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि घटना की तहरीर मिली है। गुरुवार को मामला दर्ज किया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगाई गई है। जल्द उसे गिरफ्तार किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed