Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Accountant (lekhpal) who withdrew compensation amount suspended

Mainpuri News: मुआवजे की रकम निकालने वाला लेखपाल किया निलंबित

Fri, 06 Nov 2026 12:01 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 06 Nov 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
Accountant (lekhpal) who withdrew compensation amount suspended
किशनी। गंगा एक्सप्रेसवे से जुड़ने वाले इंटरचेंज और प्रस्तावित इंडस्ट्रियल कॉरिडोर के लिए भूमि अधिग्रहण के दौरान किसान के मुआवजे में गड़बड़ी का मामला सामने आया है।
विज्ञापन

किसान की पत्नी ने शमशेरगंज के लेखपाल पर 4.80 लाख रुपये निकालने और मुआवजे में से आठ लाख रुपये मांगने का आरोप लगाया है। जिलाधिकारी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने बृहस्पतिवार को तहसील पहुंचकर आरोपी लेखपाल से पूछताछ की।
विज्ञापन

इसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। एसडीएम ने लेखपाल को निलंबित कर दिया है। किशनी क्षेत्र के शमशेरगंज निवासी अमूल दास पुत्र रामेश्वर की करीब साढ़े चार बीघा जमीन एक्सप्रेसवे और इंडस्ट्रियल कॉरिडोर के निर्माण के लिए अधिग्रहित की गई है। इसके एवज में उसे करीब 59 लाख रुपये मुआवजा मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसकी पत्नी नीलम जाटव ने थाने में दी तहरीर में आरोप लगाया कि लेखपाल सत्येंद्र शाक्य ने मुआवजे का भुगतान कराने के लिए शहर की एचडीएफसी बैंक शाखा में उसका खाता खुलवाया था। इस दौरान उसकी कुछ चेक भी अपने पास रख ली थीं। मुआवजे की रकम खाते में आने के बाद मोबाइल पर 4.80 लाख रुपये निकाले जाने का संदेश मिला। बैंक में जानकारी करने पर पता चला कि उसके नाम की चेक के जरिये यह रकम निकाली गई है।
आरोप है कि लेखपाल से पूछने पर उसने मुआवजे में से आठ लाख रुपये देने की मांग की। जिलाधिकारी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने एसडीएम किशनी को कार्रवाई के निर्देश दिए।

एडीएम श्याम लता आनंद ने इसमें जांच की और आख्या डीएम को सौंपी। बृहस्पतिवार को डीएम तहसील पहुंचे और आरोपी लेखपाल से पूछताछ की। उनके निर्देश पर पुलिस लेखपाल को हिरासत में लेकर थाने ले गई। अब प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed