{"_id":"585187884f1c1bad5d64a9bd","slug":"abba-s-murder-occurred-quad-muscle","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौहरे हत्याकांड में अब्बा की हुई पेशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौहरे हत्याकांड में अब्बा की हुई पेशी
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
Updated Wed, 14 Dec 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन
चौहरे हत्याकांड में अब्बा की हुई पेशी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करहल क्षेत्र के असरोही में दो साल पहले हुए चौहरे हत्याकांड के मुख्य आरोपी अब्बा की बुधवार को कोर्ट में पेशी हुई। मुकदमे की सुनवाई के लिए उसे कड़ी सुरक्षा के बीच जेल से लाकर कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट में चल रही गवाही पूरी होने के बाद उसको जेल भेजा गया। चौहरे हत्याकांड की अगली सुनवाई 22 दिसंबर को होगी।
दो साल पहले असरोही में चुनावी रंजिश के चलते दिनदहाड़े चौहरे हत्याकांड को अंजाम दिया गया था, जिसमें राकेश उर्फ अब्बा मुख्य आरोपी है। मुकदमे की सुनवाई स्पेशल जज ईसी एक्ट रामसुचित की कोर्ट में की जा रही है। बुधवार को इस मुकदमे में गवाही होनी थी। मुकदमे की सुनवाई के लिए अब्बा को जेल से कड़ी सुरक्षा के बीच दीवानी हवालात लाया गया। हवालात से क्राइम ब्रांच टीम के सदस्यों की मौजूदगी में उसको कोर्ट में पेश किया गया। अभियोजन पक्ष की ओर से सहायक शासकीय अधिवक्ता सुशील कुमार शाक्य ने पंचायतनामा के गवाह की गवाही कराई। गवाही के दौरान क्राइम ब्रांच टीम के सदस्य कोर्ट के बाहर मुस्तैद रहे। गवाही पूरी होने के बाद अब्बा को कड़ी सुरक्षा के बीच जेल भेजा गया।