फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   aaya shaadiyon ka seejan, devotthaan par har taraph bajegee shahanaee

आया शादियों का सीजन, देवोत्थान पर हर तरफ बजेगी शहनाई

Wed, 09 Nov 2016 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी Updated Wed, 09 Nov 2016 11:28 PM IST
विज्ञापन
aaya shaadiyon ka seejan, devotthaan par har taraph bajegee shahanaee
देवोत्थान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
देवोत्थान 11 नवंबर को है। इस दिन जिले में लगभग 800 सौ जोड़े परिणय सूत्र में बंधेंगे। आलम यह है कि देवोत्थान पर शादियों के लिए मैरिज होम, बैंडबाजे और हलवाई खाली ही नहीं हैं। हलवाइयों ने जहां अपने सहयोगियों की मदद से दो से तीन बुकिंग ले रखी हैं वहीं बैंड वाले तो चार शिफ्टों तक में शादियों की बुकिंग कर चुके हैं। कई जगह तो सड़कों पर ही टेंट लगाकर शादी होंगी।
विज्ञापन

नगर में छोटे बड़े मिलाकर कुल 30 गेस्ट हाउस और मैरिज होम हैं। देवोत्थान पर सभी में बुकिंग पूरी हो चुकी है। स्कूलों में बरात न रुकाए जाने के आदेश से स्थिति और अधिक खराब हो गई है। ऐसे में लोग खाली स्थान और सड़कों पर टेंट लगाकर बरात की व्यवस्था कर रहे हैं।
विज्ञापन

हलवाई के रेट पर यदि नजर डालें तो मीनू के हिसाब से 10 हजार से लेकर 50 हजार तक में बुकिंग हुई है। वहीं टेंट वालों ने प्रति शिफ्ट के हिसाब से आठ हजार से 25 हजार रुपये तक में बुकिंग की हैं। मैरिज होम 55 हजार से एक लाख रुपये में बुक हुए हैं। लोगों की परेशानी को देखते हुए कई हलवाइयों ने तो अपने सहयोगियों की मदद से दो से तीन बुकिंग ले रखी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

                         
दूल्हे के लिए इंडोवेस्टर बन रही पसंद
शादी पर कुछ अलग और खास दिखने की चाहत बढ़ी है। यही कारण है कि अब दूल्हे के लिए कोट या शेरवानी नहीं इंडोवेस्टर पसंद किया जा रहा है। कोट और शेरवानी की तरह दिखने वाले इंडोवेस्टर की कीमत 5000 से 12 हजार रुपये तक है। दुकानदार रेहान का कहना था कि समय के साथ फैशन में भी बदलाव आया है। दूल्हे के लिए इंडोवेस्टर अधिक पसंद किया जा रहा है। इसमें वर्क एवं डिजायन की अलग-अलग वैरायटियां हैं।

दुल्हन का लहंगा 30 हजार तक का
दुल्हन के लिए भी इंडोवेस्टर लहंगा अधिक पसंद किया जा रहा है। साड़ी और लहंगा के लुक का इंडोवेस्टर लहंगा की बाजार में मांग बढ़ी है। बाजार में जिसकी कीमत पांच हजार से 30 हजार रुपये तक है। शादी के लिए मल्टीकलर के स्थान पर जर्किन लहंगा पसंद किया जा रहा है। दुकानदार संजय कुमार ने बताया कि लहंगे भी कई डिजायन में आए हैं। आमतौर पर शादी के लिए पांच से 15 हजार रुपये तक के लहंगे खरीदे जा रहे हैं। कुछ लोग महंगे लहंगे भी खरीद रहे हैं।


ब्यूटी पार्लर और ज्वेलरी की कराई बुकिंग
दुल्हन के मेकअप के लिए ब्यूटी पार्लरों पर बुकिंग करा ली गई है। देवोत्थान एकादशी पर शादियों की धूम को देखते हुए आर्टीफि शियल ज्वेलरी की बुकिंग भी काफी पहले ही करा ली गई है। आर्टीफि शियल ज्वेलरी की अधिकंाश बुकिंग ब्यूटी पॉर्लर वालों से ही कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed