{"_id":"69b6f5c18521972c990333a5","slug":"a-young-man-committed-suicide-by-hanging-himself-in-imayidpur-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-155710-2026-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri News: इमायदपुर में युवक ने फंदा लगाकर की खुदकुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri News: इमायदपुर में युवक ने फंदा लगाकर की खुदकुशी
Sun, 15 Mar 2026 11:39 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Updated Sun, 15 Mar 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
फोटो44 उपेंद्र कुमार का फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिछवां। थाना क्षेत्र के गांव इमायदपुर में युवक ने सगी बुआ से उधार दिए गए रुपये मांगे, बुआ ने मना कर दिया, इसी बात से क्षुब्ध युवक ने फंदा लगा कर खुदकुशी कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
गांव इमायतपुर निवासी 35 वर्षीय उपेंद्र कुमार का शव रविवार सुबह घर के बाहर लगे आम के पेड़ पर लटका मिला। सूचना मिलने के बाद थानाध्यक्ष ने मौके पर पहुंच कर जानकारी ली, शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवाया। मृतक की पत्नी पार्वती ने बताया कि पति उपेंद्र ने शिकोहाबाद में रहने वाली सगी बुआ को घर बनाने के लिए केसीसी से लोन लेकर छह लाख रुपये दिए थे। अपना ट्रैक्टर बेच कर उनके प्लॉट में रुपया लगाया था। शनिवार शाम बुआ से रुपये वापस मांगे तो पति को गालियां देकर भगा दिया गया। इसी से क्षुब्ध होकर पति ने अंगौछे का फंदा लगा कर खुदकुशी कर ली। उपेंद्र की मौत के बाद पत्नी व बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष का कहना है कि पोस्टमार्टम कराया है, तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।