फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   A fire in the van while refiling

रिफिलिंग करते समय वैन में लगी आग

Fri, 26 May 2017 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी।
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी। Updated Fri, 26 May 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
A fire in the van while refiling
रिफिलिंग करते समय वैन में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
थाना भोगांव क्षेत्र के गांव आलीपुर खेड़ा में शुक्रवार को गढ़िया तिराहा पर एक मारुति वैन में रिफिलिंग के दौरान आग लग गई। वहीं सिलेंडर भी फट गया। इससे वहां खड़ी एक बाइक के परखच्चे उड़ गए। पड़ोस की दुकान का शटर भी पिघल गया। ग्रामीणों की सूचना पर करीब डेढ़ घंटा बाद पहुंची दमकल ने आग पर काबू किया। सूचना पर पहुंची पुलिस को देखकर वहां मौजूद वैन का चालक भाग गया।
विज्ञापन

एटा के गांव पहाड़पुर निवासी श्याम ठाकुर शुक्रवार को नई मारुति वैन को लेकर गांव आलीपुर आया था। गढ़िया तिराहा पर वैन में गैस की रिफिलिंग कर रहा था तभी अचानक आग लग गई। गैस सिलेंडर में लगी आग ने कुछ ही देर में भयानक रूप ले लिया। आग से पड़ोस की दुकान का शटर भी पिघल गया। वहीं सिलेंडर में आग लगने से वहां खड़ी एक बाइक के परखच्चे उड़ गए। आग से गढ़िया चौराहा पर भगदड़ मच गई। दमकल को सूचना दी गई मगर वह करीब डेढ़ घंटा बाद मौके पर पहुंची तब तक ग्रामीण आग पर काबू करने का प्रयास करते रहे। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू कर लिया। इस बीच पुलिस को आता देख वैन का मालिक वहां से भाग गया। आग में मारुति वैन और बाइक पूरी तरह से जल चुकी थी। वहीं बड़ा हादसा होने से बच गया। पुलिस वैन मालिक की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed