{"_id":"6ad660b3d19e403aa7041aff","slug":"a-daughter-life-is-held-cheap-while-false-prestige-is-prized-mainpuri-news-c-25-1-agr1063-1190461-2026-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri News: बिटिया की जान सस्ती, कीमती हो गई झूठी शान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri News: बिटिया की जान सस्ती, कीमती हो गई झूठी शान
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। सिर में गोली लगने के बाद लहूलुहान शाजिया जिला अस्पताल की इमरजेंसी में स्ट्रेचर पर बेहोशी की हालत में पड़ी थी। बदहवास हालत में मां खैरुनिशा चीख-चीख कर डॉक्टरों से बेटी को बचाने की गुहार लगा रही थीं- डॉक्टर साहब, मेरी बच्ची के सिर से गोली निकाल दो... उसकी जान बचा लो। उन्हें इस हालत में देखकर आसपास खड़े लोगों की आंखें नम हो गईं।
अपनी ही बेटी को मौत के मुंह में पहुंचाने वाला पिता आसिन खां मजदूरी करता है। उसकी पांच बेटियां हैं। प्रेमी से निकाह की जिद और झूठी शान ने आसिन को अपनी ही बेटी के खून का प्यासा बना दिया। गुस्से में वह इतना अंधा हो गया कि घर में सो रही बेटी के सिर में तमंचे से गोली मार दी। वारदात के बाद उसके चेहरे पर शिकन तक नहीं थी। वह ऑटो में बैठकर खुद थाने जाने लगा, लेकिन पुलिस ने उसे रास्ते में ही पकड़ लिया।
शाजिया की छोटी बहन साहिबा ने रुंधे गले से खौफनाक मंजर को बयां करते हुए कहा कि पांचों बहनों में शाजिया दूसरे नंबर पर है। घर में सब कुछ ठीक चल रहा था। शाजिया गांव के ही एक रिश्तेदार आमिर से निकाह करना चाहती थी लेकिन पिता ने उसकी शादी अपनी मर्जी से कहीं और तय कर दी थी। जब शाजिया ने इससे इन्कार कर दिया तो पिता अंदर ही अंदर सुलग रहे थे।
विज्ञापन
सोमवार दोपहर जब शाजिया अपने कमरे में सो रही थी तभी पिता तमंचा लेकर पहुंचे और उसे गोली मार दी। ग्रामीणों ने बताया कि आसिन ने बेटियों की शिक्षा पर बिल्कुल ध्यान नहीं दिया। उसकी एक भी बेटी शिक्षित नहीं है।
बाक्स
फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य
एसपी सिटी के साथ मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने गहनता के साथ बारीकी से घटनास्थल का निरीक्षण किया और जांच के लिए खून आदि के नमूने एकत्र किए। स्थानीय पुलिस व अधिकारियों ने आसपास के लोगों से भी घर के माहौल व घटना को लेकर पूछताछ की।