फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   A bus of the procession fired, killing one

बरातियों से भरी बस पलटी, एक की मौत

Thu, 28 Apr 2016 11:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी Updated Thu, 28 Apr 2016 11:10 PM IST
विज्ञापन
A bus of the procession fired, killing one
हादसा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
ग्राम बखरिया में बरात लेकर लौट रही एक प्राइवेट बस के पलटने से एक बराती की मौत हो गई वहीं 35 अन्य लोग घायल हो गए। हादसे के बाद खेतों में काम कर रहे लोग मदद के लिए दौडे़। उन्होंने घायलों को बस से बाहर निकालकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस और प्राइवेट वाहनों से अस्पताल पहुंचाया। दुर्घटना के चलते जीटी रोड मार्ग ढाई घंटे तक जाम रहा।
विज्ञापन


थाना बेवर के ग्राम बखरिया निवासी गेंदालाल ने पुत्री रीता की शादी जिला औरेया के ग्राम बरूआ बराहार थाना विधूना के साथ तय की थी। बरात 27 अप्रैल को आई थी। इसके चलते सुबह करीब पांच बजे बरातियों की विदाई कर उन्हें बस से वापस भेज दिया गया। बस जीटीरोड स्थित प्राथमिक विद्यालय तरावादेव के पास पहुंची तभी मार्ग खराब होने के चलते अनियंत्रित होकर पलट गई। बस ने तीन चार पलटे लिए। इससे बस में सवार बराती आलोक उर्फ बऊआ (21) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं 35 लोग घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल नारदमुनि (70) निवासी सबाहद भट्टा विध्ूाना, योगेंद्र, महेंद्र, करन, अर्जुन, पप्पी, ताले सिंह, कुलदीप, छोटे, नंदलाल को इलाज के लिए जिला चिकित्सालय रेफर किया गया। वहीं दुर्घटना में शामिल घायल महाराज सिंह, अंशुल प्रताप, अमर सिंह, सुरेश सिंह, अमित, अतेंद्र, राजेंद्र, दीप सिंह, अवध्ेाश, सूर्यभान, विवेक, अशोक, राकेश कुमार, अर्जुन, अरविंद, अरविंद पाल, बहादुर सिंह, शशी देवी, वीरेंद्र, आधार सिंह, देवेश, रामचंद्र राकेश, अर्पित, ब्रजेश कुमार को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन


खुशी के माहौल में सन्नाटा 
ग्राम बखरिया में जिस घर में पूरी रात खुशी का माहौल रहा वहीं सुबह हुए हादसे में मातम छा गया। दूल्हा राजीव और दुल्हन रीता परेशान नजर आए। वहीं शादी वाले घर में सन्नाटा फैल गया। बाद में यजमान ने शादी की रस्म जल्दी से पूरी कराईं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed