Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   करहल-सिरसागंज मार्ग पर जाम, वाहनों में तोड़फोड़

करहल-सिरसागंज मार्ग पर जाम, वाहनों में तोड़फोड़

Thu, 04 Dec 2014 05:30 AM IST
Mainpuri
Mainpuri Updated Thu, 04 Dec 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
करहल। थाना सिरसागंज क्षेत्र में हत्या के बाद बुधवार को जब कंडक्टर प्रदीप यादव का शव गांव पहुंचा तो लोगों का आक्रोश भड़क गया। आक्रोशित ग्रामीणों ने शव को कस्बे में ले जाकर वहां सभी प्रमुख मार्गों पर जाम लगा दिया। एक दर्जन से अधिक वाहनों में तोड़फोड़ की। तोड़फोड़ होते ही कस्बे का बाजार भी बंद हो गया। जिला पंचायत सदस्य के आश्वासन पर ग्रामीण चार घंटे बाद जाम खोलकर शव को अंतिम संस्कार के लिए ले गए।
विज्ञापन

थाना करहल क्षेत्र के ग्राम नगला सेवाराम निवासी प्रदीप यादव (24) पुत्र ताहर सिंह यादव एक निजी बस पर परिचालक थे। मंगलवार की शाम सिरसागंज पुलिस को नगला राधे के समीप प्रदीप का शव मिला था। बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद जब प्रदीप का शव गांव पहुंचा तो लोगाें का आक्रोश भड़क गया। ग्रामीण प्रदीप के शव को लेकर करहल-सिरसागंज मार्ग पर पहुंचे। वहां सुबह आठ बजे जाम लगा दिया। ग्रामीणों की मांग थी कि हत्यारों को सजा देने के साथ ही परिवार को आर्थिक सहायता दी जाए। आक्रोशित लोग डेढ़ घंटे जाम लगाने के बाद शव को लेकर गांव आ गए। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। वहां गढ़िया रोड बाईपास पर शव रखकर लोगों ने प्रदर्शन शुरू कर दिया। बाईपास पर जाम लगाने के बाद भीड़ में शामिल लोगों ने करहल कसबा में प्रवेश के सभी मार्गों पर जाम लगा दिया।
विज्ञापन

गुस्साई भीड़ को मुख्य निशाना किशनी चौराहा बना। वहां पर उग्र भीड़ ने लगभग दो ढाई घंटे तक जाम लगाकर उपद्रव किया। प्रदर्शनकारियों ने चौराहे पर खड़े और वहां से गुजरने वाले टेंपो, मैजिक गाड़ियों सहित बसों पर भी भारी पथराव किया और उनके शीशे आदि तोड़ दिए। एक दर्जन से अधिक वाहनों में प्रदर्शनकारियों ने तोड़फोड़ की। प्रदर्शनकारियों ने हथठेला वालों को भगा दिया और दुकानें बंद करा दीं। प्रदर्शनकारियों के तोड़फोड़ करने की खबर जैसे ही बाजार में पहुंची, वहां भी दुकानदारों ने दुकानें बंद कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शन की सूचना मिलते ही करहल के साथ ही कुर्रा और बरनाहल थानों की पुलिस को भी बुला लिया गया। काफी देर बाद तहसीलदार और पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर भीड़ को समझाने का प्रयास किया। इसके बाद भी लोग नहीं माने। इसी बीच युवा नेता और जिला पंचायत सदस्य राहुल यादव मौके पर पहुंचे। उन्होंने प्रदर्शनकारी लोगों को समझाया। साथ ही युवक के हत्यारों को कठोर सजा और आश्रितों को पर्याप्त आर्थिक सहायता दिलाने का आश्वासन दिया। इसके बाद लोग शांत हुए और दोपहर लगभग एक बजे के बाद जाम खोला गया। मृतक के शव को गांव नगला सेवाराम ले जाकर शोकपूर्ण माहौल में अंत्येष्टि कर दी गई।

प्रशासन ने अपनाई रक्षात्मक मुद्रा
करहल (मैनपुरी)। कंडक्टर प्रदीप यादव की हत्या को लेकर गुस्साई भीड़ के उग्र प्रदर्शन के दौरान प्रशासन और पुलिस का रुख एकदम रक्षात्मक नजर आया। प्रदर्शनकारियों करहल के सभी मार्गों पर जाम लगाने के साथ उपद्रवी हरकतें शुरू करने की सूचना पर पुलिस हरकत में तो आई लेकिन वह रक्षात्मक रही। पुलिस अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों को शांतिपूर्वक ही समझाने का प्रयास किया। तहसीलदार सुरजीत सिंह को हालात संभालने में काफी दिक्कतें पेश आईं।

एक भी बड़ा नेता नहीं पहुंचा
करहल (मैनपुरी)। नगला सेवाराम के कंडक्टर युवक की हत्या से आक्त्रसेशित ग्रामीणों के प्रदर्शन के दौरान कोई भी बड़ा नेता मौके पर नहीं पहुंचा। प्रदर्शनकारी हत्यारों को सजा और मृतक के परिवार को मुआवजे की मांग करते हुए सांसद को बुलाने की मांग कर रहे थे। हालांकि सांसद तेजप्रताप सिंह तो संसद का सत्र चलने की वजह से आजकल दिल्ली में ही हैं। पार्टी को कोई और बड़ा नेता और न ही कोई आला अधिकारी मौके पर पहुंचा।



छटपटाते रहे यात्री
करहल (मैनपुरी)। लगातार चार घंटे से भी अधिक समय तक जाम लगे रहने से बाईपास पर सवारियां वाहनों के लिए छटपटाते रहे। सहालग के चलते यात्रियों की भीड़ है। महिलाओं के साथ आए बच्चों का तो बहुत बुरा हाल रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed