फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   बरेली-ग्वालियर मार्ग पर नौ घंटे लगा जाम

बरेली-ग्वालियर मार्ग पर नौ घंटे लगा जाम

Wed, 29 Oct 2014 05:30 AM IST
Mainpuri
Mainpuri Updated Wed, 29 Oct 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
किशनी। बरेली-ग्वालियर हाइवे पर सोमवार देर शाम हुए सड़क हादसे में दो की मौत के बाद मुआवजे की मांग को लेकर साढ़े सात बजे लगाया गया जाम मंगलवार सुबह 4:30 बजे खुला। इसके चलते लोग नौ घंटे तक जाम में फंसे रहे। सोमवार रात 1:30 बजे पहुंचे एडीएम डाक्टर चंद्रभूषण और एएसपी एसएन सिंह ने गुस्साए लोगों को समझाया लेकिन बात नहीं बनी। इस दौरान जिले भर के थानों का फोर्स रात में बुला लिया गया था। रात 3:45 बजे बदायूं सांसद धर्मेंद्र यादव से फोन पर वार्ता के बाद लोगों ने जाम खोला। वहीं हादसे में घायल हुए दो अन्य युवकों की भी उपचार के दौरान मौत हो गई। इस प्रकार हादसे में मरने वालों की संख्या चार हो गई है। एक का अभी भी अस्पताल में उपचार चल रहा है। जिसकी हालत गंभीर है। पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक को हिरासत में लेकर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

सोमवार देर शाम लगभग साढ़े सात बजे एक अनियंत्रित ट्रक ने बरेली-ग्वालियर मार्ग पर एक बाइक और सड़क के किनारे रखे आधा दर्जन खोखों को रौंद दिया था। हादसे में वहा मौजूद पुच्ची शाक्य और बंटू की मौत हो गई थी और गिरिराज (30) पुत्र विजयपाल सिंह परिहार निवासी खेरिया ग्वालियर और शाकिर (22) पुत्र मोहम्मद खान निवासी गांव कैलई एका फीरोजाबाद, गोपाल पुत्र रामकिशन निवासी रठेह थाना किशनी घायल हो गए थे। इनमें से मंगलवार को उपचार के दौरान गिरिराज और शाकिर की मौत हो गई और गोपाल की हालत गंभीर है। पुलिस ने मंगलवार सुबह ट्रक चालक पिंटू पुत्र तेक सिंह निवासी बबेड़ी जिला भिंड ग्वालियर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। साथ ही ट्रक और बाइक को कब्जे में ले लिया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रक चालक नशे में था। हालांकि पुलिस इससे इनकार कर रही है। वहीं मंगलवार मृतक पुच्ची का पुलिस की मौजूदगी में गांव जटपुरा में और बंटू का गांव उदैतपुर में अंतिम संस्कार कर दिया गया। ट्रक चालक के खिलाफ थाना किशनी में पुच्ची के पिता आनंद कुमार ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


पथराव से बिगड़ा माहौल
किशनी। रात लगभग दो बजे एक बार आक्रोशित लोगों ने जाम खोलने पर सहमति अधिकारियों को दे दी थी। इसके बाद वह मार्ग से हट भी गए और आवागमन सुचारु हो गया। इस दौरान कुछ युवकों ने वहां से गुजर रहे ट्रकों पर पथराव शुरू कर दिया। इसके बाद फिर जाम लग गया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों से जाम लगा रहे लोगों की कई बार झड़पें भी हुईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जाम के चलते रात कटी सड़क पर
किशनी। इटावा निवासी डाक्टर सीपी वर्मा सोमवार रात से मंगलवार सुबह तक जाम में फंसे रहे। वह किशनी में क्लिनिक चलाते हैं। इटावा जाते समय ही हादसे के कारण वे जाम में फंस गए। उन्होंने बताया कि जाम के चलते वह रात तीन बजे इटावा पहुंचे। इसी प्रकार किशनी निवासी जयवीर सिंह निजी कार्य से इटावा गए थे। वहां से लौटते समय जाम में फंस गए। उन्होंने बताया कि जाम के चलते पूरी रात सड़क पर ही काटनी पड़ी। कस्बे में ही मेडिकल स्टोर संचालित करने वाले विनय गुप्ता के यहां बुधवार को देवी जागरण का आयोजन है। इसके लिए सामान लेने वह इटावा गए थे। रात को लौटते समय हादसे के बाद हुए जाम में वह फंस गए। विनय गुप्ता ने बताया कि स्थानीय होने के कारण उन्हें संपर्क मार्गों का पता था। इसके चलते वह विभिन्न गांवों से होते हुए रात लगभग एक बजे घर पहुंच सके। प्रशासन ने किशनी चौराहे से वाहनों को निकालने की व्यवस्था की थी लेकिन सड़क खराब होने के कारण व्यवस्था ध्वस्त हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed