फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   परीक्षार्थियों के करिअर में विश्वविद्यालय की ‘दीमक’

परीक्षार्थियों के करिअर में विश्वविद्यालय की ‘दीमक’

Tue, 17 Jun 2014 05:30 AM IST
Mainpuri
Mainpuri Updated Tue, 17 Jun 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
मैनपुरी। डाक्टर भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा की लापरवाही का खामियाजा छात्र-छात्राओं को भुगतना पड़ रहा है। विश्वविद्यालय की अंकतालिकाएं कभी भी समय से नहीं आती हैं और कभी आ भी जाएं तो उनमें ढेरों गलतियां निकलती हैं। चित्रगुप्त महाविद्यालय की अभी तक सत्र 2012-13 की संस्थागत और व्यक्तिगत छात्र-छात्राओं की बीए, एमए और एमएससी की अंकतालिकांए अभी तक नहीं आई हैं। परेशान छात्र-छात्राएं कालेज के चक्कर लगाने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

चित्रगुप्त डिग्री कालेज की छात्रा सविता का कहना है कि उसकी एमए प्रीवियस राजनीतिशास्त्र की अंकतालिका अभी तक नहीं आई है। वेबसाइट से अपलोड अंकतालिका के आधार पर अगली कक्षा में प्रवेश लिया है। विश्वविद्यालय फार्म भी उसी आधार पर भरा है। अंकतालिका न आने से वह काफी परेशान हैं। छात्रा सगुफ्ता अंजुम का कहना है कि 2013 में एमए फाइनल अंग्रेजी की परीक्षा दी थी लेकिन अंकतालिका अभी तक नहीं आई है। इसके चलते वह पीजीटी परीक्षा का फार्म नहीं भर पाई। छात्र विकास राठौर ने बताया कि 2013 में व्यक्तिगत रूप से बीए किया है। बीए फाइनल की अंकतालिका नहीं आई है। वह कालेज के चक्कर लगाने को मजबूर है। छात्रा अमिता ने बताया कि उसकी एमएससी प्रीवियस जंतुविज्ञान की अंकतालिका नहीं आई है। इससे वह प्रतियोगी परीक्षाओं के फार्म नहीं भर पा रही है। ऐसे ही न जाने कितने परीक्षार्थियों के करिअर पर विश्वविद्यालय की लापरवाही की दीमक लगी हुई है। जो उनके भविष्य को बर्बाद कर रही है।
विज्ञापन

--------
इन विषयों की नहीं आईं अंकतालिकाएं
एमए प्रीवियस और फाइनल राजनीतिशास्त्र, एमए फाइनल समाजशास्त्र, हिंदी, अर्थशास्त्र, भूगोल, एमएससी प्रीवियस जंतुविज्ञान, भौतिक विज्ञान, एमएससी फाइनल जंतु विज्ञान, भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, वनस्पति और बीए फाइनल प्राइवेट की अंकतालिकाएं नहीं आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
अंकतालिकाएं न आने से छात्र-छात्राएं काफी परेशान हैं। कालेज द्वारा कई बार पत्र भी भेजा गया है। इसके बाद भी बीए फाइनल व्यक्तिगत, एमए और एमएससी के आधा दर्जन से अधिक अंकतालिकाएं नहीं आई हैं। - डाक्टर राकेश रवि, प्राचार्य चित्रगुप्त महाविद्यालय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed