फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   तबियत ठीक न होने से नहीं हो सके बयान

तबियत ठीक न होने से नहीं हो सके बयान

Tue, 17 Jun 2014 05:30 AM IST
Mainpuri
Mainpuri Updated Tue, 17 Jun 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
औंछा(मैनपुरी)। गर्भवती किशोरी को जान से मारने की नीयत से नहर में फेंकने की आरोपी मां, बुआ और मामा को पुलिस ने सोमवार को जेल भेज दिया। पूछताछ में मां और मामा ने एक दूसरे पर आरोप लगाए। बुआ ने खुद को बेकसूर बताया। किशोरी की तबियत ठीक न होने के कारण सोमवार को उसका बयान कोर्ट में दर्ज नहीं हो सका।
विज्ञापन

12 जून की शाम गर्भवती किशोरी को जसराना क्षेत्र में मां, मामा और बुआ ने जान से मारने की नीयत से नहर में फेंक दिया था। शुक्रवार को झाल नगरिया के पास नहर में किशोरी को ग्रामीणों ने बरामद किया था। नगला सलेही निवासी राजू द्वारा लिखाई गई रिपोर्ट पर पुलिस ने किशोरी को नहर में फेंकने की आरोपी मां, बुआ और मामा को सोमवार को जेल भेज दिया।
विज्ञापन

पूछताछ में मां ने किशोरी को नहर में फेंकने का आरोप मामा पर लगाया। मां का कहना था कि मामा ने किशोरी को जान से मारने की नीयत से नहर में फेंका है। वहीं मामा ने बताया कि वह बहन के बुलाने पर नशे की हालत में गांव पहुंचा था। उसकी बहन और ननद किशोरी को लेकर उसके साथ बाइक से पाढ़म आई थी। नहर किनारे पहुंचने पर उसकी बहन ने ही अपनी बेटी को नहर में फेंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किशोरी की बुआ ने पुलिस को बताया कि वह एक शादी में शामिल होने के लिए मायके आई थी। किशोरी की मां और मामा ने किशोरी को मारने की साजिश रची। बुआ को बिना कुछ बताए बाइक से किशोरी को साथ लेकर बुआ के साथ मामा और मां नहर पर पहुंचे और उन्होंने ही किशोरी को नहर में फेंका। वहीं किशोरी का सोमवार को कोर्ट में बयान दर्ज नहीं हो सका। महिला थानाध्यक्ष उसका बयान दर्ज कराना चाहती थी। किशोरी की तबियत ठीक न होने के कारण उसका बयान कोर्ट में नहीं हो सका। किशोरी सही तरीके से खड़ी नहीं हो पा रही है। महिला थानाध्यक्ष ने सोमवार को जिला अस्पताल में उसका इलाज भी कराया। बाल कल्याण समिति के पदाधिकारियों ने भी किशोरी के बयान दर्ज किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed