फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   छात्रा की अश्लील क्लिपिंग बनाने का आरोप

छात्रा की अश्लील क्लिपिंग बनाने का आरोप

Fri, 13 Jun 2014 05:30 AM IST
Mainpuri
Mainpuri Updated Fri, 13 Jun 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
मैनपुरी। कुरावली क्षेत्र में एक छात्रा को नौकरी का झांसा देकर उसकी अश्लील क्लिपिंग बनाने का मामला सामने आया है। थाने में पिता की शिकायत पर पुलिस ने कोई सुनवाई नहीं की। पीड़ित ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर उचित धाराओं के तहत विवेचना कराने और इंस्पेक्टर कुरावली के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

कुरावली क्षेत्र की एक किशोरी इंटर की छात्रा है। छात्रा के पिता का आरोप है कि 17 अप्रैल 2014 को उनकी पुत्री को कौवाटोला निवासी सनी गुप्ता और रमेश गुप्ता ने नौकरी का झांसा दिया। उसे अपने घर ले जाकर अश्लील क्लिपिंग बना ली। उसके बाद दोनों लगातार उसकी बेटी को ब्लैकमेल करते रहे। पुलिस में शिकायत करने पर उसे बदनाम करने और परिवार सहित ठिकाने लगाने की धमकी दी गई।
विज्ञापन

पिता का आरोप है कि उसने थाने में शिकायत की तो पुलिस ने सुनवाई नहीं की। मामूली धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली। उसकी बेटी के मोबाइल नंबर भी सर्विलांस पर नहीं लगाए। थाना प्रभारी ने उचित धाराएं भी दर्ज नहीं कीं। इससे आरोपियों के हौसले बुलंद हैं। जब उसने इंस्पेक्टर कुरावली से कार्रवाई की मांग की तो उन्होंने उसे हड़काते हुए भगा दिया। उसने इंस्पेक्टर कुरावली के खिलाफ कार्रवाई करने के साथ ही अपराध की विवेचना उचित धाराओं के तहत कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
घटना के संबंध में पीड़ित के पिता ने शिकायत की है। थाना प्रभारी पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। इसकी जांच किसी सक्षम अधिकारी से कराने के बाद दोषी मिलने पर थाना प्रभारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
- श्रीकांत सिंह, पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed