{"_id":"1-81498","slug":"Mainpuri-81498-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"14 घरों में आग से लाखों का नुकसान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
14 घरों में आग से लाखों का नुकसान
Mainpuri
Updated Fri, 13 Jun 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
मैनपुरी/नौरमई। थाना करहल क्षेत्र के गांव मीठेपुर में गुरुवार शाम आई आंधी के दौरान एक मकान के छप्पर में आग लग गई। तेज हवा के कारण 14 मकानों में रखे छप्परों में भी आग लग गई। इससे छप्परों के नीचे रखा अनाज, कपड़े आदि अन्य सामान जल गया। ग्रामीणों ने मशक्कत कर आग पर काबू पाया।
मीठेपुर निवासी मुन्नालाल की पत्नी गुरुवार शाम खाना बना रही थीं। तभी आंधी आ गई। चूल्हे से निकली चिंगारी से छप्पर में आग लग गई। मुन्नालाल के परिवारीजनों ने शोर मचाया तो गांव के लोग वहां आ गए। आंधी के चलते मुन्नालाल के छप्पर में लगी आग तेजी से फैल गई। उनके पड़ोसी पातीराम, कुंवरपाल, विजयपाल सिंह, अश्वनी, पूरन सिंह, नेत्रपाल, सोने लाल, अवनीश कठेरिया, महावीर, पन्नालाल, सोनकली, रामलखन, काशीराम के छप्पर भी आग की चपेट में आ गए।
ग्रामीणों ने सबमर्सिबल पंप चलाकर आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। लगभग एक घंटे की मशक्कत के बाद जब तक आग बुझाई तब तक 14 परिवारों को लाखों का नुकसान हो गया। छप्परों के नीचे रखे अनाज, कपड़े, बर्तन, चारपाई, कुर्सियां जल गईं। ग्रामीणों ने आग बुझाने के दौरान ही पुलिस को भी सूचना दी। थाने से मिली सूचना के एक घंटे बाद फायर सर्विस के जवान मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
-------
बिजली का तार टूटने से चार खोखे जले
बुधवार रात देवी रोड स्थित एक खोखे पर बिजली का तार टूटकर गिरा। तेज हवा के कारण चार खोखे जल गए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे फायर सर्विस के जवानों ने आग पर काबू पाया। देवी रोड पर बबलू शाक्य, योगेंद्र सिंह, चरन सिंह निवासी नगला कैथ, सुघर सिंह निवासी गुलाब बाग खोखा चलाते हैं। खोखे के ऊपर से गुजर रहा बिजली का तार टूट कर खोखों पर गिर गया। आग लगने की जानकारी होते ही मोहल्ले के लोग वहां जमा हो गए। उन्होंने आग बुझाने का प्रयास किया। सूचना पर फायर सर्विस के जवान मौके पर पहुंचे और आग बुझाई।