फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   गोदाम, मकान में आग लगने से लाखों का नुकसान

गोदाम, मकान में आग लगने से लाखों का नुकसान

Thu, 01 May 2014 05:30 AM IST
Mainpuri
Mainpuri Updated Thu, 01 May 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
मैनपुरी/कुरावली। कुरावली के मोहल्ला घरनाजपुर में हाईटेंशन लाइन का तार टूटने से शटरिंग के गोदाम में आग लग गई। तेज हवा से भड़की आग ने पास के एक मकान को भी चपेट में ले लिया। मकान में बंधे पांच बकरे जलकर मर गए। वहीं घर में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। दमकल कर्मियों ने दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

दिवरई गेट घरनाजपुर निवासी इदरीश खां उर्फ मुन्ना मकान के पास स्थित अहाते में शटरिंग का काम करते हैं। अहाते के ऊपर से हाईटेंशन लाइन गुजर रही है। बुधवार दोपहर 2:15 बजे हाईटेंशन तार टूट कर गिर गया। तार से निकली चिंगारी से गोदाम में रखे बांस, बल्ली, नसैनी, चाली, रस्सी आदि में आग लग गई। यह देख पास में बने मकान में मौजूद परिवारीजनों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। सूचना मिलते ही मौके पर सीओ कुरावली पुलिस बल के साथ पहुंच गए। सूचना पर फायर सर्विस के जवान तीन बजे पहली दमकल लेकर पहुंचे। जब आग पर काबू न हुआ तो 3:30 बजे दूसरी दमकल, चार बजे तीसरी दमकल और 4:30 बजे चौथी दमकल बुलाई गई।
विज्ञापन

उस दौरान आग की लपटें इदरीश के मकान तक पहुंच गईं। इससे मकान की ऊपरी मंजिल पर रखा सामान जल गया। मोहल्ले के ही चमन हुसैन ने छत पर चढ़कर रस्सी के सहारे इदरीश की पत्नी अनीसा, पुत्र राजू, पुत्री नूरी, शब्बो, मुस्कान को बाहर निकाला। जवानों ने शाम पांच बजे तक आग पर काबू पाया। तब तक शटरिंग का सामान, मकान के ऊपरी हिस्से में रखे जेवर, 16 हजार रुपये, बर्तन, कपड़े, घरेलू सामान जलकर राख हो गया। पड़ोसी पंचप्रकाश के मकान में भी आग पहुंच गई। उनके किराएदार रंजना चिक और राजू राठौर के बाहरी कमरे में रखे कपड़े, बिस्तर, बर्तन जल गए।
विज्ञापन
विज्ञापन



कैसे होगी बेटियों की शादी
इदरीश ने पुत्री नूरी (30), शब्बो (28), मुस्कान (26) की शादी के लिए जेवर और सामान खरीदा था। यह सामान और जेवर मकान के ऊपरी हिस्से में रखा था। आग की चपेट में आने से सब कुछ जल गया। वह परेशान है कि बेटियों की शादी आखिर अब कैसे होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed