{"_id":"1-69329","slug":"Mainpuri-69329-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक रात: चोरी की सात वारदात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक रात: चोरी की सात वारदात
Mainpuri
Updated Sun, 10 Nov 2013 05:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भोगांव। शुक्रवार की रात कसबे के मदन इंटर कालेज परिसर में स्थित बैंक आफ इंडिया की शाखा में चोरों ने सेंध लगा दी। चोर यहां से तीन सीपीयू, दो मानीटर और पचास से अधिक एटीएम चोरी कर ले गए। चोरों ने बैंक की तिजोरी को भी तोड़ने का प्रयास भी किया लेकिन उसे नहीं तोड़ पाए और बैंक का कैश बच गया। सूचना पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण किया। घटना स्थल से पुलिस की टीम ने फिंगर प्रिंट भी लिए हैं।
घटना की जानकारी सुबह उस समय हुई जब कर्मचारी बैंक पहुंचे। चोर नकब लगाकर बैंक के कमरा नंबर एक में घुसे थे और इसके बाद उन्होंने सीसी टीवी कैमरों की लाइनें क्षतिग्रस्त कर रिकार्डिंग बंद कर दी। चोरों ने बैंक की तिजोरी को तोड़ने का प्रयास किया लेकिन सफल नहीं हो सके। इसके बाद बैंक में रखी अलमारियों और बक्सों के ताले तोड़कर उनमें रखे कागजात इधर-उधर फैला दिए। रात में यहां पर बैंक के चौकीदारों के अलावा स्कूल के सुरक्षा गार्ड भी रहते हैं। इसके बाद भी शातिर चोर आसानी के साथ बैंक में वारदात कर फरार गए और बैंक के गार्ड और सुरक्षा कर्मियों को इसकी भनक तक नहीं लगी। शाखा प्रबंधक श्रीकृष्ण गोपाल ने घटना की रिपोर्ट कराई। उन्होंने बताया कि बैंक से कैश नहीं गया है। चोर तीन सीपीयू, दो मॉनीटर और 50 से अधिक एटीएम कार्ड ले गए हैं। उन्होंने बताया कि चोरी हुए एटीएम कार्ड को सीज करा दिया गया है, उनका अब कोई इस्तेमाल नहीं कर सकेगा। जानकारी मिलने पर सीओ रामानंद कुशवाह और अग्रणी बैंक प्रबंधक परमाल सिंह मौके पर पहुंचे। बैंक ऑफ इंडिया की स्थानीय शाखा में यह तीसरी वारदात है। इससे पहले दो नवंबर 2010 और 11 अप्रैल 2011 में भी चोर बैंक में वारदात को अंजाम दे चुके हैं। तीनों बार तिजोरी तोड़ने का प्रयास किया था।
------
स्थानांतरित होगी शाखा
भोगांव। बैंक ऑफ इंडिया के अग्रणी जिला प्रबंधक परमाल सिंह ने बताया कि बैंक में तीसरी बार चोरी का प्रयास हुआ है। इसके चलते शाखा को यहां से हटाकर नगर के अंदर सुरक्षित स्थान पर ले जाने के लिए उच्चाधिकारियों को लिखा जाएगा।
विज्ञापन
------
देर से शुरू हुआ कार्य
भोगांव। चोरी की वारदात और पुलिस अधिकारियों के निरीक्षण के चलते बैंक में देरी से काम शुरू हुआ। इसके चलते लोग परेशान रहे। बैंक में दोपहर एक बजे काम शुरू हुआ।
-----------------------
नगर में दो स्थानों से लाखों की चोरी
मैनपुरी। शहर में शुक्रवार की रात चोरों ने दो घरों के ताले तोड़कर पांच लाख रुपये की नकदी और सामान चोरी कर लिया। मोहल्ला खरगजीत नगर निवासी रवि कुमार दीपावली पर अपने पैतृक गांव चिरौआ गए थे। शनिवार को सुबह पड़ोसियों ने रवि के घर के ताले टूटे देखकर उसे फोन किया। मौके पर पहुंचे रवि ने बताया कि एक लाख रुपये से अधिक के सामान की चोरी की गई है। रवि ने सूचना कोतवाली पुलिस को दी है। मोहल्ला राजा का बाग निवासी महेश चंद्र सेना में नौकरी करते हैं। दीपावली पर वे परिवार सहित पैतृक गांव थाना बिछवां क्षेत्र के ग्राम हरनागरपुर गए थे। उनके परिवार में होने वाली शादी के लिए बनवाए गए चार लाख रुपये के आभूषण घर में रखे थे। शुक्रवार सुबह घर के बाहर सामान बिखरा पड़ा देख पड़ोसियों ने सूचना महेश के परिवारीजनों को दी। मौके पर पहुंचे महेश ने चार लाख रुपये के आभूषण एवं अन्य सामान चोरी होने की सूचना कोतवाली पुलिस को दी है।
-----------------
बेवर में ताले तोड़कर चोरी, अभिलेख जलाए
बेवर (ब्यूरो)। थाना क्षेत्र में बीती रात चोरों ने विद्यालय के ताले तोड़कर चोरी कर ली और अभिलेखों को जला दिया। यह घटना ग्राम चीलगढ़ी रघुवीर नगर में शिवा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में हुई। विद्यालय के प्रधानाचार्य राकेश कुमार ने शनिवार को थाने में तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर लेकर जांच शुरू कर दी है।
-----------------
सराय लतीफ में नकब लगा लाखों की चोरी
कुरावली (ब्यूरो)। थाना क्षेत्र के ग्राम सराय लतीफ में चोरों ने तीन मकानों में नकब लगा लाखों का माल पार कर दिया। गांव के अश्वनी, किशनलाल दिवाकर के मकान में चोरों ने नकब लगाकर प्रवेश किया। वहां तीन बक्सों के ताले तोड़कर 25 हजार रुपये, एक जोड़ी सोने के कुंडल, झुमकी, अंगूठी, एक दर्जन साड़ियां और बच्चों के कपड़े ले गए। इसके बाद चोरों ने मुन्नालाल दिवाकर के मकान में नकब लगाई। वहां सूटकेस में रखे 65 हजार रुपये चोर ले गए। यहां से चोर श्रीचंद के मकान में घुस गए और मकान से चांदी की पायल, सोने के कुंडल, अंगूठी और एक हजार रुपये ले गए। ग्रामीणों का कहना है कि शुक्रवार की सुबह दो पुलिसकर्मी सिविल ड्रेस में गए थे। उन्होंने केवल वारदातों वाले मकान पूछे और बिना घटनास्थल का मुआयना किए बिना लौट गए।
------------
सर्दियां आते ही चोरों की गतिविधियां बढ़ गई हैं। इन पर अंकुश लगाने के लिए सीओ और एसओ को सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। रात्रि गश्त के लिए अतिरिक्त फोर्स उपलब्ध कराई जाएगी।
- श्रीकांत सिंह, एसपी