{"_id":"1-64009","slug":"Mainpuri-64009-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन युवकों को सांप ने डसा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन युवकों को सांप ने डसा
Mainpuri
Updated Sun, 11 Aug 2013 05:33 AM IST
विज्ञापन
मैनपुरी। बारिश के मौसम में सर्पदंश की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। शनिवार को अलग-अलग स्थानों पर सर्पदंश से तीन युवकों की हालत बिगड़ने पर उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। वहां उपचार के दौरान एक की हालत गंभीर बनी हुई है।
थाना औंछा क्षेत्र के ग्राम कुम्हरौआ निवासी अनुज (20) शनिवार को मकान में थे। तभी कमरे में मौजूद सर्प ने डस लिया। जानकारी होने पर परिवारीजन तत्काल अनुज को जिला अस्पताल ले गए। वहां उपचार के दौरान हालत गंभीर बनी हुई है। थाना दन्नाहार क्षेत्र के ग्राम आवाहार निवासी सुनील (25) को शनिवार की दोपहर खेत में सर्प ने डस लिया। गंभीर हालत में परिवारीजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। वहां उपचार के दौरान सुनील की हालत में अपेक्षित सुधार नहीं है।
थाना घिरोर क्षेत्र के ग्राम अलालपुर निवासी मुकेश (22) को सर्पदंश से हालत बिगड़ने पर परिवारीजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहां मुकेश की हालत में सुधार है। जिला अस्पताल के आपातकालीन चिकित्साधिकारी डा. आरके सिंह का कहना है कि अस्पताल में सर्पदंश की वैक्सीन पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। समय से पहुंचने वाले पीड़ितों को काफी हद तक सही कर लिया जाता है। लोगों को झाड़ फूंक के चक्कर में न पड़ कर सीधे पीड़ितों को अस्पताल लाना चाहिए।