फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   15 साल बाद एक साथ मनी होली

15 साल बाद एक साथ मनी होली

Wed, 03 Apr 2013 05:30 AM IST
Mainpuri
Mainpuri Updated Wed, 03 Apr 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
मैनपुरी/करहल। तहसील करहल के गांव नगला मचे में पिछले 15 वर्षों से दो गुटों में बंटे ग्रामीण होली नहीं जलाते थे। राजनैतिक कारणों से अलग हो चुके ग्रामीण एक दूसरे को नीचा दिखाने का कोई भी मौका हाथ से नहीं जाने देते थे। सांसद दर्शन सिंह की पहल पर ग्रामीण न केवल एकजुट हुए बल्कि इस बार गांव में एक ही स्थान पर होली जलाई। एक सप्ताह तक गांव में चले फाग गायन के बाद सोमवार शाम भंडारे का भी आयोजन किया गया। इसमें गांव के सभी महिला-पुरुषों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
विज्ञापन

यादव बाहुल्य गांव नगला मचे में पिछले वर्षों से राजनैतिक कारणों से गांव के लोग सपा और सपा विरोधी दलों के बीच बंटे थे। चुनाव के दौरान दोनों पक्षों के लोग अक्सर आमने सामने आ जाते थे। तनाव और अहम के टकराव के चलते गांव में एक ही स्थान पर होली जलाने की परंपरा बंद हो चुकी थी। गांव के लोग अपने घरों में ही होली जलाने के बाद घरों में ही आखत डालते थे।
विज्ञापन

केंद्रीय समाज सेवा समिति के संस्थापक अध्यक्ष सपा नेता राज्यसभा सदस्य दर्शन सिंह यादव जब होली से पहले एक कार्यक्रम में भाग लेने नगला मचे गए तब उनको गांव में तनाव और होली एक साथ नहीं मनाने की जानकारी हुई। उन्होंने कई बार गांव जाकर लोगों को इस बात के लिए सहमत किया कि आपसी मतभेद भुलाकर गांव में एक ही स्थान पर होली जलाने की परंपरा शुरू की जाए। सांसद की पहल पर गांव वाले एकजुट हुए और होली से पहले फाग गायन का एक सप्ताह का कार्यक्रम आयोजित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम संयोजक उमेश यादव की पहल पर गांव में कई लोगों के दरवाजे पर फाग गायन के बाद एक ही स्थान पर होली जलाने के बाद लोग एक दूसरे के घरोें पर जाकर होली मिले। सोमवार शाम संयोजक की पहल पर गांव में सामूहिक भंडारा आयोजित किया गया। देर रात तक चले भंडारे में गांव के महिला, पुरुषों और बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। भंडारा आयोजन में गांव के शिवराज सिंह, सहदेव सिंह, तुलसी राम, मुरारी लाल, सिद्घ गोपाल, नेम सिंह, सोहन लाल, प्रभु दयाल, श्याम बिहारी, तोफान सिंह, साहब सिंह, रवींद्र कुमार, जयपाल सिंह, सरनाम सिंह ने व्यवस्था संभाली।


एकजुटता से बदल गया माहौल
सांसद की पहल के बाद आगे आए उमेश यादव का मानना है कि एकजुटता से न केवल वैमनयस्ता दूर होती है बल्कि गांव का विकास ही होता है। बच्चों पर भी अच्छा प्रभाव पड़ता है। होली एक साथ जलाने और मनाने से इस बार होली का मजा ही कुछ अलग रहा है। भविष्य में भी छोटे मोटे विवाद आपस में ही मिल बैठकर सुलझाने का भी निर्णय सर्वसम्मति से ग्रामीणों ने लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed