फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   ठंड से कांपे लोग, धूप के लिए तरसे

ठंड से कांपे लोग, धूप के लिए तरसे

Sun, 06 Jan 2013 05:30 AM IST
Mainpuri
Mainpuri Updated Sun, 06 Jan 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
मैनपुरी। कड़ाके की शीतलहर ने लोगों को कंपकपाने पर विवश कर दिया है। दोपहर तक छाई रही घने कोहरे की परत ने सड़कों पर आवागमन बाधित कर दिया। ठंड से कांपते लोग पूरे दिन धूप के लिए तरसते रहे। मौसम में बढ़ी नमी से हर कोई परेशान है। सर्द हवाओं की मार से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो चला है। न्यूनतम तापमान 2.9 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 14.6 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन

शनिवार को सुबह इस कदर घना कोहरा था कि पांच मीटर दूरी का भी कुछ नजर नहीं आ रहा था। पूर्वाह्न 11 बजे तक कोहरे के कारण आवागमन प्रभावित रहा। कोहरे के बाद बदलीयुक्त मौसम के चलते सूर्यदेव के दर्शन नहीं हो सके।
विज्ञापन

इन दिनों वातावरण में अधिक नमी होने के चलते हर वस्तु बेहद ठंडी और भीगे होने का एहसास करा रही है। शीतलहर और बढ़ी आद्रता के चलते लोग सुबह एवं रात के समय गलन भरी सर्दी से खासे परेशान हैं। बाजारों में ठंड की वजह से पूरे दिन सन्नाटा रहा। दुकानदार कई स्थानों पर सामूहिक रुप से अलाव जलाकर सर्दी से निजात पाते नजर आए। ठंड के कारण लोग घरों में दुबके रहे। अत्यावश्यक कामकाज से ही लोग घरों से बाहर कपड़ों के लबादे के साथ निकले और जल्द ही घरों में वापस हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

000
चरमराई परिवहन व्यवस्था
लगातार बढ़ रही सर्दी और कोहरे के चलते परिवहन व्यवस्था चरमरा कर रह गई है। रोडवेज बसों के आने का कोई समय निश्चित नहीं रह गया है। घने कोहरे के चलते बसें बेहद धीमी गति से चल रहीं हैं। रात और सुबह आने वाली बसें दो से चार घंटे तक विलंब से पहुंच रहीं हैं। दिल्ली की ओर से रात में और अल सुबह आने वाली बसें तो चार से पांच घंटे देर से पहुंच रहीं हैं। कुछ यही हाल लखनऊ, कानपुर, इलाहाबाद और आगरा की ओर से आने वाली बसों का है। बसों में यात्रा करने वाले यात्रियों का और भी बुरा हाल है। कई बसों के शीशे टूटे होने से यात्रियों को सर्द हवाएं सहते हुए यात्रा करने को विवश होना पड़ रहा है।

00000
कालेजों में उपस्थित हुई कम
भले ही कक्षा आठ तक के स्कूलों में छह जनवरी तक के लिए अवकाश घोषित कर दिया गया हो, लेकिन इंटर और डिग्री कालेजों में अवकाश नहीं होने की दशा में छात्र-छात्राओं को कड़ाके की सर्दी के बीच ठिठुरते हुए कालेज जाना पड़ रहा है। निरंतर जारी शीतलहर के चलते कालेजों में छात्र-छात्राओं की संख्या में भी खासी कमी देखी जा रही है। शीतलहर के चलते कालेजों में 35 से 40 फीसदी छात्र-छात्राओं की उपस्थिति कम हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed