{"_id":"695572f3bba57872a7029467","slug":"83-lakhs-defrauded-in-the-name-of-investment-mainpuri-news-c-174-1-ag11004-151477-2026-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri News: निवेश के नाम पर 83 लाख की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri News: निवेश के नाम पर 83 लाख की ठगी
Thu, 01 Jan 2026 12:31 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Updated Thu, 01 Jan 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
मैनपुरी। शेयर बाजार में इनवेस्ट कराने के नाम पर मैनपुरी के युवक से 83 लाख की ठगी की गई। बुधवार को साइबर सेल की टीम ने बिहार के रहने वाले दो ठगों को गिरफ्तार कर लिया। कब्जे से दो लाख की नकदी बरामद हुई। पुलिस अन्य साथियों की तलाश कर रही है।
पुलिस लाइन में बुधवार को प्रेस वार्ता में एसपी सिटी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि सिविल लाइन क्षेत्र के नितिन कुमार ने प्रार्थना पत्र दिया था। बताया कि 11 नवंबर को उन्होंने फेसबुक पर विज्ञापन देखा। उस पर क्लिक करते ही वह एक व्हाट्सएप ग्रुप पर जोड़ लिए गए। इसके बाद उन्हें मैसेज आने लगे। मैसेज करने वाले ने अपना नाम मीरा जोशी बताया। इसके बाद शेयर बाजार में इनवेस्ट के नाम पर किस्तों में उनसे 83 लाख रुपये ले लिए गए।
धोखाधड़ी का पता लगने के बाद साइबर सेल में शिकायत की। साइबर थाना पुलिस ने जांच शुरू की और बुधवार को विनय कुमार निवासी छत्रपति शिवाजी ग्रीन्स एकतापुरम मिटन कंच पटना बिहार और विकास कुमार निवासी हाईटेंशन पोल शालिग्राम चौक खेमनीचक बेस्ट लक्ष्मी नगर न्यू जगनपुरा पटना बिहार को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
उनके कब्जे से दो लाख रुपये की नगदी बरामद हुई। पूछताछ में विनय ने बताया की उसने पटना स्थित सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया में खाता खुलवाया था। खाता साथी राकेश शर्मा निवासी जहानाबाद को दे दिया था। इसी खाते में वह तीनों लोग ठगी गई धनराशि लेते थे। एटीएम चेक बुक आदि के माध्यम से रुपये निकाल लेते थे। एसपी सिटी ने बताया की अन्य साथियों की भी तलाश की जा रही है।