फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   77 out of 229 dismissals of complaints

229 में से 77 शिकायतों का निस्तारण

Tue, 16 May 2017 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी Updated Tue, 16 May 2017 11:18 PM IST
विज्ञापन
77 out of 229 dismissals of complaints
229 में से 77 शिकायतों का निस्तारण - फोटो : अमर उजाला
जन समस्याओं के निस्तारण में लापरवाही बरतने वाले अधिकारी खामियाजा भुगतेंगे। कब्जे हटाकर कब्जेदार के खिलाफ रिपोर्ट लिखाई जाए। राशन वितरण में  धांधली करने वालों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की जाए। यह निर्देश डीएम यशवंत राव ने तहसील किशनी में शिकायतें सुनने के बाद अधिकारियों को दिए।
विज्ञापन

किशनी में तहसील समाधान दिवस में 229 में से 77 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। चतुरीपुर निवासी मुरारीलाल, किठाह निवासी रामनरेश ने पैमाइश, नगला पल्टू निवासी ऊषादेवी ने अवैध कब्जा हटवाने, सौज निवासी सुनीता देवी ने चकरोड से अवरोध हटवाने, सुनील निवासी सहन ने इंडिया मार्का हैंडपम्प ठीक कराने की मांग की।
विज्ञापन

एसपी राजेश एस ने पुलिस, सीडीओ वीके गुप्ता ने विकास संबंधी शिकायतें सुनीं। एसडीएम किशनी अविनाश मौर्य, सीएमओ डा. राम किशन, उप निदेशक कृषि यूबीसिंह गौतम, आचार्य टीईपी सेंटर जेके त्रिवंदी, समाज कल्याण अधिकारी अजयवीर सिंह यादव, कृषि अधिकारी पीसी विश्वकर्मा, पंचायतराज अधिकारी अभय कुमार, तहसीलदार किशनी आदि मौजूद थे। तहसीरल सदर में एसडीएम अमित सिंह, सीओ सिटी राजेश चौधरी ने शिकायतें सुनीं।
विज्ञापन
विज्ञापन



डीएम ने ईओ को जमकर फटकारा
 स्वच्छ भारत मिशन के शौचालय का चेक देने में नगर पंचायत के लिपिक रामयज्ञ गुप्ता ने दिव्यांग श्रीकृष्ण सविता से सुविधा शुल्क मांगने, न देने पर अभद्रता करने की शिकायत पर डीएम ने ईओ डा. कल्पना बाजपेई को फटकारा। कृष्णानगर वार्ड के आधा सैकड़ा लोगों ने सभासद मुकेश यादव के नेतृत्व में राजबहादुर, अशोक, बृजमोहन, अरविद, रामनिवास, राजरानी, सुशीला, रेखा देवी, रामशरन, श्रीचंद, मिजाजीलाल आदि ने लिपिक रामयज्ञ की शिकायत की। 

फर्जी वोट बनाने पर बीएलओ के खिलाफ दर्ज होगी एफआईआर
किशनी नगर पंचायत में बीएलओ से फर्जी वोट बनवाने की शिकायत पर एसडीएम से की है।
मंगलवार को तहसील दिवस में नगर पंचायत के कई वार्डों में फर्जी वोट बनने की शिकायत कृष्णानगर वार्ड के सभासद मुकेश यादव ने एसडीएम अविनाश चंद्र मौर्य से की। सभासद ने आरोप लगाया कि कृष्णानगर वार्ड के कई वोटों को बीएलओ से मिलकर पृथ्वीपुर व नगला मंगद में जोड़ दिया है जो बिल्कुल गलत है। हवेली वार्ड के सभासद आदेश गुप्ता ने आरोप लगाया कि कुछ लोग बीएलओ से मिलकर हवेली वार्ड के वोट कटवाकर दूसरे वार्ड में करवा रहे हैं। बीएलओ संभावित प्रत्याशियों से मिलकर हर वार्ड में कई वोट बढ़ा रहे हैं। इस पर एसडीएम अविनाश चंद्र मौर्य ने संबंधित बीएलओ को तलब किया और चेतावनी देते हुए कहा कि अगर वोट बढ़वाने या कटवाने में लापरवाही या मिलीभगत पाई गई तो रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।

एसडीएम ने सुनीं जन शिकायतें
 स्थानीय ब्लाक सभागार में उपजिलाधिकारी राजेश कुमार यादव की अध्यक्षता में आयोजित तहसील दिवस में अधिकारियों ने जन शिकायतें सुनीं। एसडीएम ने संबंधित अधिकारियों को निस्तारण के निर्देश दिए। सीओ आत्म प्रकाश यादव, बीडीओ सुप्रिया मिश्रा सहित विभिन्न विभागीय अधिकारियों ने तहसील दिवस में भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed