{"_id":"571a64824f1c1b4b048b52e9","slug":"41-degrees-the-face-jhulsaa","type":"story","status":"publish","title_hn":"41 डिग्री तापमान ने झुलसाए चेहरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
41 डिग्री तापमान ने झुलसाए चेहरे
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
Updated Fri, 22 Apr 2016 11:23 PM IST
विज्ञापन
41 डिग्री तापमान ने झुलसाए चेहरे
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भीषण गर्मी और चटख धूप के साथ दिन भर चली गर्म हवाओं ने लोगों को परेशान कर दिया है। सूरज की तपिश के चलते आम जनजीवन अस्तव्यस्त दिखा। हर कोई आंख पर चश्मा, मुंह पर कपड़ा बांधकर घर से निकला। अधिकतम तापमान 41.9 और न्यूनतम 25.6 डिग्री सेल्सियस रहा।
शुक्रवार सुबह नौ बजे से ही शुरू हुई भीषण गर्मी देर शाम तक लोगों को परेशान करती रही। भीषण गर्मी के बीच गेहूं की फसल की कटाई और मढ़ाई में किसानों को दिन में परेशानी हुई। खेतों में गेहूं की गिरी फसल को काटने में अधिक दिक्कत उठानी पड़ रही है। किसान मुन्नालाल का कहना था कि यदि मौसम ने साथ दिया होता तो अब तक गेहूं की फसल घर पहुंच गई होती। फसलें गिरने से जहां उत्पादन में गिरावट आई है वहीं कटाई का काम और मुश्किल हो गया है।
जिला अस्पताल में बढ़ रहे मरीज
भीषण गर्मी के चलते जिला अस्पताल में मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। उल्टी, दस्त, जुकाम, बुखार के सबसे ज्यादा मरीज आ रहे हैं। फिजीशियन डा. धर्मेंद्र सिंह ने कहा है कि भीषण गर्मी के चलते संक्रामक रोग फैलने का डर बना रहता है। ऐसे में पानी उबालकर पीएं। क्लोरीन की गोलियों का प्रयोग करेें, घरों के अंदर और बाहर सफाई रखें, उल्टी दस्त होने पर तत्काल चीनी-नमक का घोल लें।