फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   4.36 lakh cash caught during checking

चेकिंग के दौरान पकड़ा 4.36 लाख कैश

Wed, 01 Feb 2017 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी Updated Wed, 01 Feb 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
4.36 lakh cash caught during checking
चेकिंग के दौरान पकड़ा 4.36 लाख कैश - फोटो : अमर उजाला
कोतवाली क्षेत्र के सिंधिया तिराहा के समीप चेकिंग के दौरान उड़नदस्ता की टीम ने एक गाड़ी से दो लाख कैश बरामद किया। वहीं बिछवां थाना क्षेत्र के भनऊ पुल के समीप उड़नदस्ता टीम ने एक बोलेरो से बरामद 2.36 लाख कैश जब्त कर ट्रेजरी में जमा कराया है।
विज्ञापन

उड़नदस्ता टीम प्रभारी केके जैन बुधवार अपराह्न सिंधिया तिराहा के समीप वाहनों को चेक कर रहे थे। तभी मार्शल को रोकने के बाद तलाशी ली गई। गाड़ी में रखे एक बैग में दो लाख का कैश मिला। पूछताछ पर गाड़ी स्वामी अनुराग गुप्ता निवासी मोहल्ला डालगंज घिरोर ने बताया कि वह व्यापारी है। बैंक से कैश निकालकर लहसुन की खरीद करने जा रहा था। अन्य जानकारी मांगने पर संतोषजनक जवाब न मिलने के बाद अधिकारी ने बरामद दो लाख के कैश को जब्त करने के बाद ट्रेजरी में जमा कराया। वहीं बिछवां थाना क्षेत्र के भनऊ पुल के समीप बुधवार दोपहर उड़नदस्ता टीम ने एक बोलेरो से बरामद 2.36 लाख कैश जब्त कर ट्रेजरी में जमा कराया है। सेक्टर मजिस्ट्रेट अरुण गौतम बुधवार दोपहर करीब दो बजे एसआई बीएल यादव, राजकुमार गोस्वामी के साथ चेकिंग कर रहे थे। तभी बोलेरो की तलाशी के दौरान एक बैग में 2.36 लाख का कैश मिला। पूछताछ करने पर चालक धर्मेंद्र कुमार निवासी उसैहत बदायूं कैश के संबंध में सही जानकारी नहीं दे सका। इस पर कैश को जब्त कर ट्रेजरी में जमा कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed