फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   3545 youths arrive in Army recruitment

सेना भर्ती में पहुंचे 3545 युवा

Tue, 09 May 2017 11:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी।
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी। Updated Tue, 09 May 2017 11:12 PM IST
विज्ञापन
3545 youths arrive in Army recruitment
सेना भर्ती में पहुंचे 3545 युवा - फोटो : अमर उजाला
गर्मी का असर सेना भर्ती पर भी दिखने लगा है। यही कारण है कि मंगलवार को दो जिलों की पांच तहसीलों की भर्ती में 3545 युवा ही शामिल होने के लिए पहुंचे। भर्ती के लिए आने वाले युवाओं की यह अब तक की सबसे कम संख्या है। जबकि पांचों तहसीलों के 6328 युवाओं ने आन लाइन पंजीकरण कराया था।
विज्ञापन

मंगलवार को जालौन जिले की माधौगढ़ और जालौन तहसील वहीं ललितपुर की तालबेहट, महरौनी और ललितपुर तहसील के युवाओं की भर्ती हुई थी। इसके लिए सुबह तक मात्र 3545 युवा ही आए। जबकि रजिस्ट्रेशन 6328 युवाओं ने कराया था। इनमें से हाइट टेस्ट में 348 फेल हो गए। दौड़ में सिर्फ 3187 युवाओं ने ही भाग लिया। इनमें से मात्र 305 युवा ही दौड़ में पास हो सकेए। वहीं गरमी के चलते एक युवक की तबियत खराब हो गई।
विज्ञापन

बुधवार को झांसी जिले की मौथ और गरौंथा तहसीलों की व जालौन की काल्पी, उरई और कोंच तहसीलों की भती होगी।

मैनपुरी के युवाओं का शारीरिक शौष्ठव काफी अच्छा
सेना भर्ती का निरीक्षण करने के लिए डीडीजी (डिप्टी डायरेक्टर जनरल) रिक्रूटमेंट यूपी एंड यूके ब्रिगेडियर संदीप सहगल आए। उन्होंने यहां पर प्रेसवार्ता में कहा कि मैनपुरी के युवाओं का शारीरिक शौष्ठव काफी अच्छा है। आगरा व अन्य जिलों की भर्ती की तुलना में यहां पर अच्छे युवा सेना को मिलते हैं। ब्रिगेडियर ने कहा कि मैनपुरी में अन्य जिलों की तुलना में सेना भर्ती काफी अच्छी तरह पूरी होती है। इसका कारण यहां का जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम का काफी अच्छा होना और पास में ही मंडी समिति का मैदान मिलना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इस बार यह सेना भर्ती निरस्त हो सकती थी लेकिन जिला प्रशासन के सहयोग के चलते कम समय में ही यहां भर्ती के बहुत अच्छे इंतजाम हो गए। सेना भर्ती में 53 हजार युवाओं ने आन लाइन रजिस्ट्रेशन कराया था। इस बार रजिस्ट्रेशन की तुलना में भर्ती में आने वाले युवाओं की संख्या कुछ कम है। उन्होंने बताया कि इस बार भर्ती के दौरान शिकायत सेल का भी गठन किया गया है। यदि किसी फेल होने वाले युवा को शिकायत है तो वह वहां पर शिकायत कर उसे दूर कर सकता है। इस अवसर पर उनके साथ कर्नल श्रीकांत भी मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed