फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   2510 ne chhodee peeseees pree kee pareeksha

2510 ने छोड़ी पीसीएस प्री की परीक्षा

Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
Anonymous User ब्यूरो, अमर उजाला मैनपुरी
ब्यूरो, अमर उजाला मैनपुरी Published by: Anonymous User Updated Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
विज्ञापन
2510 ne chhodee peeseees pree kee pareeksha
पीसीएस (प्री) की प्रारंभिक परीक्षा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
जिला प्रशासन द्वारा लोक सेवा आयोग के तत्वावधान में आयोजित की गई पीसीएस (प्री) की प्रारंभिक परीक्षा में 2510 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा जिले के 16 केंद्रों पर हुई। इस दौरान सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट और पुलिस अधिकारी केंद्रों का निरीक्षण करते रहे। वहीं, शहर में यातायात व्यवस्था पटरी से न उतरे इसके लिए जगह-जगह फोर्स तैनात रहा।
विज्ञापन

सम्मिलित राज्य प्रवर अधीनस्थ सेवा सामान्य चयन प्रारंभिक परीक्षा 2016  को चुनौती के रूप में लिया है। परीक्षा में किसी प्रकार का विघ्न न हो, कोई भी अभ्यर्थी परीक्षा में अनुचित संसाधनों का प्रयोग न कर सके, इसके लिए पर्याप्त इंतजाम किए गए थे। सभी परीक्षा केंद्रों पर वरिष्ठ अधिकारियों को सेक्टर, स्टेटिक मजिस्ट्रेट के रूप में तैनात किया गया था। साथ ही जिलाधिकारी चंद्रपाल सिंह, पुलिस अधीक्षक हिमांशु कुमार ने परीक्षा केंद्रों का भ्रमण कर परीक्षा का जायजा लिया। जिला प्रशासन के अधिकारियों ने प्रत्येक परीक्षा केंद्र के मुख्य द्वार पर सघन तलाशी ली। प्रतिबंधित सामग्री एवं इलेक्ट्रानिक उपकरण, मोबाइल आदि परीक्षा केंद्र के मुख्य द्वार पर जमा करा लिया गया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक ने धीरेंद्र पाल सिंह इंस्टीट्यूट, सनातन धर्म इंटर कालेज, कुंवर आरसी इंटर कालेज आदि परीक्षा केंद्रों का भ्रमण कर परीक्षा का जायजा लिया। सम्मिलित प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा में 6204 परीक्षार्थियों का सेंटर मैनपुरी के विभिन्न केंद्रों पर पड़ा था। इसके सापेक्ष 3701 अभ्यर्थी प्रथम पाली की परीक्षा में शामिल हुए। वहीं 2501 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। इसी प्रकार द्वितीय पाली में 3694 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए और 2510 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed