फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   25 sheep killed by wild animals in Rasoolpur

रसूलपुर में जंगली जानवर ने मारीं 25 भेड़

Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
Anonymous User ब्यूरो अमर उजाला मैनपुरी
ब्यूरो अमर उजाला मैनपुरी Published by: Anonymous User Updated Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
विज्ञापन
25 sheep killed by wild animals in Rasoolpur
 थाना क्षेत्र के गांव रसूलपुर में बुधवार की रात गांव से बाहर बने भेड़ों के बाड़े में अज्ञात जानवर ने हमला कर दिया। हमले से 25 भेड़ें मर गईं। 18 भेड़ घायल हो गईं। बाड़े में 60 भेड़ बंधी थीं। जानकारी पर पहुंचे पशु चिकित्सक ने मृत भेड़ों का पोस्टमार्टम किया है। घायल भेड़ों को उपचार दिया। पशु चिकित्सक का कहना है कि हमला करने वाला जानवर संभवत: सियार या जंगली कुत्ता है।
विज्ञापन

गांव रसूलपुर निवासी कमलेश यादव भेड़ पालन का काम करते हैं। कमलेश ने गांव से बाहर भेडे़ं पालने के लिए बाड़ा बना रखा है। बुधवार की रात कमलेश घर पर लेटे थे। रात में अज्ञात जंगली जानवर बाडे़ की दीवार फांदकर घुस अया। बाड़े में बधीं भेड़ों पर हमला बोल दिया, जिसमें 25 भेड़ें मर गईं। 18 भेडे़ं गंभीर रूप से घायल हो गईं।
विज्ञापन

गुरुवार की सुबह पांच बजे कमलेश ने बाड़ा का गेट खोला तो वहां लहूलुहान हालत में भेड़ें पड़ी थीं। सूचना पशु चिकित्साधिकारी बरनाहल डाक्टर प्रवेंद्र कुमार को दी गई। उन्होंने मौके पर पहुंचकर मृत भेड़ों का पोस्टमार्टम कर घायलों को उपचार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पशु चिकित्साधिकारी ने बताया कि भेड़ों पर हमला सियार या जंगली कुत्तों ने किया होगा। मौके पर और भेड़ों के शरीर पर खरोंच और काटे के निशान देखकर ऐसा ही प्रतीत हो रहा है। वहीं जानकारी पर पहुंचे क्षेत्रीय लेखपाल देवेंद्र सिंह चौहान ने क्षति का आंकलन कर अपनी रिपोर्ट एसडीएम को भेजी है। वहीं जंगली जानवर के  हमले की जानकारी से ग्रामीण भी दहशत में हैं।


परिवार के  भरण पोषण में होगी परेशानी
कमलेश का कहना था कि भेड़ पालन का काम उसका पुश्तैनी है। उसके पास जमीन नहीं है। भेड़ पालन कर वह परिवार का भरण पोषण करता था। भेड़ों के मरने से परिवार के भरण पोषण में काफी परेशानी होगी। उसे लगभग तीन लाख रुपये का नुकसान हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed