{"_id":"1b365d1a1cc1622bd8886f1fd4bc519a","slug":"24-hours-to-remove-the-tibetan-market-altimetn-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तिब्बती बाजार हटाने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तिब्बती बाजार हटाने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटन
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
Updated Fri, 15 Jan 2016 11:20 PM IST
विज्ञापन
क्रिश्चियन मैदान में लगे तिब्बती बाजार से शहर के व्यापारियों के व्यापार पर असर पड़ा है। इसके चलते व्यापारियों ने डीएम को ज्ञापन सौंपा था। जिसके बाद कुछ दिन बाजार बंद रहने के बाद गुरुवार को फिर से खुल गया। शिकायत मिलने पर शुक्रवार को एसडीएम सदर और सीओ सिटी मौके पर पहुंचे और 24 घंटे के अंदर बाजार बंद करने के निर्देश दिए।
शहर के क्रिश्चियन फील्ड में लगभग दो माह से तिब्बती बाजार चल रहा है। इस बाजार में गरम कपड़े बेचे जा रहे हैं। इससे शहर के दुकानदाराें की दुकानदारी पर असर पड़ा है। दुकानदारी प्रभावित होने के चलते पूर्व में व्यापारियोें ने जिलाधिकारी चंद्रपाल सिंह को ज्ञापन दिया था। डीएम के निर्देश के बाद कुछ दिन तक बाजार बंद रहा। वहीं गुरुवार को फिर से बाजार खुल गया और गरम कपड़ों की बिक्री शुरू हो गई। वहीं तिब्बती बाजार खुलने की सूचना पर शुक्रवार को एसडीएम सदर गजेंद्र सिंह और सीओ सिटी शैलेंद्र लाल तिब्बती बाजार में पहुुंचे। यहां तिब्बती दुकानदारों को 24 घंटे के अंदर बाजार हटाने के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि यदि 24 घंटे के अंदर बाजार नहीं हटा तो जेसीबी से बाजार हटवाया जाएगा और सभी माल नगरपालिका में जमा करा दिया जाएगा। वहीं तिब्बतियों में इस निर्देश से हड़कंप मचा हुआ है।