फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   20 bigha wheat crop submerged due to cutting of the canal

Mainpuri News: खंदी कटने से गेहूं की 20 बीघा फसल जलमग्न

Thu, 12 Mar 2026 11:02 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Updated Thu, 12 Mar 2026 11:02 PM IST
विज्ञापन
20 bigha wheat crop submerged due to cutting of the canal
फोटो 31 अंबरपुर में माइनर में लगी खंदी बंद करते ग्रामीण। संवाद
मैनपुरी। एलाऊ क्षेत्र के गांव अंबरपुर के समीप माइनर में बुधवार की रात खंदी लगने से खेतों में पानी भर गया। इससे करीब 20 बीघा गेहूं की फसल जलमग्न हो गई। जानकारी पर ग्रामीण पहुंचे और मिट्टी, बोरी आदि डालकर पानी का बहाव रोकने की कोशिश की। ग्रामीणों ने दो हाइड्रा से खंदी को बंद किया, लेकिन खंदी पूरी तरह बंद नहीं हो सकी।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि अंबरपुर के पास नरेश कुमार के खेत के सामने माइनर की पटरी पहले से ही क्षतिग्रस्त थी। खंदी लगने से उनके खेत सहित कई किसानों की फसल जलमग्न हो गई। ग्रामीणों का आरोप है कि नहर की सही प्रकार से सफाई नहीं होने से यह परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

ग्रामीणों का यह भी कहना है कि देर रात माइनर में अचानक ज्यादा पानी छोड़े जाने से दबाव बढ़ गया। गांव के संतोष मिश्रा, भल्ले राजपूत, रामकिशोर शर्मा, मोहनलाल, चंदपाल, रामपाल सहित कई किसानों की गेहूं की फसलों को नुकसान हुआ है। पीड़ित किसानों ने नुकसान का आकलन कराने और मुआवजे की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed