फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   2 thousand people joined the Surya Namaskar Mahayagya

सूर्य नमस्कार महायज्ञ में शामिल हुए 12 हजार लोग

Thu, 12 Jan 2017 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी Updated Thu, 12 Jan 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
2 thousand people joined the Surya Namaskar Mahayagya
सूर्य नमस्कार महायज्ञ में शामिल हुए 12 हजार लोग - फोटो : अमर उजाला
स्वामी विवेकानंद जन्मोत्सव समिति के तत्वावधान में गुरुवार को सूर्य नमस्कार कार्यक्रम हुआ। क्रिश्चियन फील्ड में आयोजित कार्यक्रम में लगभग 12 हजार से अधिक बच्चों एवं अन्य लोगों ने भाग लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के पश्चिमी क्षेत्र के प्रचारक आलोक थे। उन्होंने स्वामी विवेकानंद के बारे में बच्चों को बताया।
विज्ञापन

 पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत क्रिश्चियन फील्ड में सुबह 10 बजे शहर और आसपास के लगभग तीन दर्जन से अधिक स्कूलों के विद्यार्थियों के अलावा बड़ी संख्या में अन्य लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम की शुरुआत में मुख्य अतिथि ने कहा कि स्वस्थ समाज के लिए जहां स्वामी विवेकानंद की सीख और उनके बताए मार्ग का अनुसरण आवश्यक है। वहीं स्वस्थ शरीर के लिए प्रतिदिन सुबह दस मिनट सूर्य नमस्कार आसन जरूरी है।
विज्ञापन

विशिष्ट अतिथि महामंडलेश्वर स्वामी हरिहरानंद महाराज ने कहा कि सूर्य नमस्कार आसन बहुत महत्वपूर्ण है। इसको करने से पूरे शरीर में नवऊर्जा का संचार होता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता डाक्टर राम मोहन ने की। संचालन तारेश अग्निहोत्री ने और धन्यवाद कार्यक्रम संयोजक कौशल यादव ने किया। वहीं मंच पर ब्रज प्रांत संघ चालक जगदीश वशिष्ठ, नगर संघचालक, जंगबहादुर सिंह मौजूद रहे। कार्यक्रम से पूर्व मांडवी चौहान, पूनम यादव, अरहिता दुबे, सुधि चौहान, प्रगति चंदेल, मेघा त्रिपाठी आदि ने सुंदर अखंड भारत की रंगोली सजाकर कार्यक्रम स्थल की भव्यता और बढ़ा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन



इन्हें नहीं सूर्य नमस्कार की जरूरत
 एक ओर जिले के 12 हजार से अधिक बच्चे और कई बड़े लोग सूर्य नमस्कार कार्यक्रम में शामिल होकर खुद को गौरवांवित महसूस कर रहे थे। वहीं कई बड़े लोग एक ओर कुर्सियों पर बैठे रहे। इन लोगों ने सूर्य नमस्कार के समय कुर्सियों से खड़ा होना भी मुनासिब नहीं समझा। जबकि आयोजकों ने इन्हें निमंत्रण सूर्य नमस्कार महायज्ञ में शामिल होने का भेजा था। इस संबंध में आयोजकों का कहना था कि हमने तो उक्त लोगों को महायज्ञ में शामिल होने का निमंत्रण दिया था। यदि वे यहां आकर कुर्सियों पर बैठना ज्यादा अच्छा समझ रहे थे तो इसमें हम कुछ नहीं कर सकते हैं। यह उन्हें ही सोचना चाहिए था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed