फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   186 center administrators and additional center administrators deployedSearch for t

Mainpuri News: 186 केंद्र व्यवस्थापक और अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक तैनात

Thu, 05 Feb 2026 11:42 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 05 Feb 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
186 center administrators and additional center administrators deployedSearch for t
मैनपुरी। यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए 186 केंद्र व्यवस्थापक और अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक की तैनाती कर दी गई है। शुक्रवार को केंद्र व्यवस्थापक और अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक की बैठक बुलाई गई है। इसमें परीक्षा संबंधी जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन


यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए जिले में 93 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। हर केंद्र पर सहायता प्राप्त कॉलेज से एक अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक की तैनाती की गई है। जो परीक्षा केंद्र पहली बार केंद्र बनाए गए हैं वहां केंद्र व्यवस्थापक की जिम्मेदारी वाह्य केंद्र व्यवस्थापक पर होगी। जिला विद्यालय निरीक्षक सतीश कुमार ने बताया कि परीक्षा में किसी प्रकार की गड़बड़ी को रोकने के लिए प्रत्येक केंद्र पर दो केंद्र व्यवस्थापक की नियुक्ति की गई है। शुक्रवार को दो पालियों में केंद्र व्यवस्थापकों की बैठक होगी। प्रथम पाली में विद्यालय कोड संख्या 1001 से 1068 तक वाले केंद्र के केंद्र व्यवस्थापक और अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक भाग लेंगे जबकि द्वितीय पाली में विद्यालय कोड संख्या 1075 से 1492 वाले केंद्र व्यवस्थापक और अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक भाग लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed