फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   1.50 lakh rupees defrauded in the name of filing an FIR

Mainpuri News: प्राथमिकी लिखाने के नाम पर 1.50 लाख रुपये की ठगी

Wed, 25 Feb 2026 12:14 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Updated Wed, 25 Feb 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
1.50 lakh rupees defrauded in the name of filing an FIR
मैनपुरी। दो पक्ष के बीच चल रहे विवाद में एक पक्ष पर प्राथमिकी लिखाने का झांसा देकर आरोपी ने बिछवां के गांव जिरौली निवासी युवक से 1.50 लाख रुपये की ठगी कर ली। काम नहीं होने पर पीड़ित ने रुपये वापस मांगे तो गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करने के बाद जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना बिछवां क्षेत्र के गांव जिरौली निवासी सुरेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि उनका गांव के रहने वाले रंजीत से बैनामा निरस्त कराने के लिए सिविल कोर्ट में वाद चल रहा है। 6 सितंबर 2025 में गांव सेवापुर थाना एलाऊ का राज ठाकुर उन्हें कचहरी में मिला। राज ने बातचीत के दौरान विपक्षी रंजीत पर प्राथमिकी लिखाने व बैनामा रद्द कराने की बात कही। 6 सितंबर की दोपहर राज ठाकुर उनके साथ करीमगंज आया, उन्हें विश्वास में लेकर 1.50 लाख रुपये ले लिए। रुपये लेने के बाद भी उनका काम नहीं हुआ। 14 जनवरी 2026 राज ठाकुर करीमगंज किसी कार्यक्रम में आया था। जब रुपये वापस करने के लिए कहा तो गाली-गलौज करने लगा। उन्हें जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करने के बाद जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed