फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   14 running through the district hospital doctors

14 चिकित्सकों के सहारे चल रहा जिला अस्पताल

Wed, 14 Dec 2016 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी Updated Wed, 14 Dec 2016 11:45 PM IST
विज्ञापन
14 running through the district hospital doctors
14 चिकित्सकों के सहारे चल रहा जिला अस्पताल - फोटो : अमर उजाला
प्रदेश सरकार सरकारी अस्पतालों में नि:शुल्क चिकित्सा सुविधा मुहैया कराने का दावा करती है। लेकिन जिले के अस्पतालों में चल रही डाक्टरों की कमी से यह दावा गलत साबित होता नजर आ रहा है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में प्रतिदिन 15 से 20 हृदय रोगी पहुंच रहे हैं। पहले अधिकांश हृदय रोगी 60 वर्ष से अधिक उम्र के होते थे। जिला अस्पताल के हृदय रोग विभाग में 12 वर्ष पूर्व टीएमटी मशीन स्थापित की गई थी। टीएमटी मशीन तो आ गई लेकिन उसके लिए विशेषज्ञ चिकित्सक नहीं है। टीएमटी जांच के लिए रोगियों को बाहर जाना पड़ता है। यही नहीं पैसमेकर, आईसीयू की सुविधा भी है।
विज्ञापन

वहीं जिला अस्पताल में नि:शुल्क अल्ट्रासाउंड की घोषणा की है। पूर्व में भी प्राइवेट की अपेक्षा सरकारी अस्पतालों में चौथाई कीमत में ही अल्ट्रासाउंड होते थे, लेकिन जिला अस्पताल में रोगियों को अल्ट्रासाउंड सुविधा का लाभ ही नहीं मिल रहा। चिकित्सक की तैनाती न होना इसका प्रमुख कारण है। इसके चलते रोगी मजबूरन प्राइवेट में अल्ट्रासाउंड करा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन रोगों के नहीं है चिकित्सक
- हृदय रोग विशेषज्ञ
- जनरल सर्जन
- रेडियोलॉजिस्ट
- पैथोलॉजिस्ट
-  कार्डियोलॉजिस्ट
- त्वचा रोग विशेषज्ञ
- नाक, कान और गला के सर्जन

अस्पताल में चिकित्सकों की कमी है। इसके चलते रोगियों को परेशान होना पड़ रहा है। इस संबंध में उच्चाधिकारियों को कई बार लिखा गया है। फिर भी चिकित्सकों की की तैनाती नहीं हो रही है।

                            डा. केके शर्मा, सीएमओ, मैनपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed