फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   youvak ne fanshi lagayee

युवक ने फांसी लगाकर दी जान

Sun, 16 May 2021 12:01 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 16 May 2021 12:01 AM IST
विज्ञापन
youvak ne fanshi lagayee
खन्ना (महोबा)। थानाक्षेत्र के ग्योड़ी गांव में एक युवक ने कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। परिजनों ने दरवाजा तोड़कर शव बाहर निकाला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना से परिजनों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन

ग्योड़ी गांव निवासी जयनारायण का सबसे बड़ा पुत्र आकाश (22) अविवाहित था। शुक्रवार की देर शाम खाना खाने के बाद वह कमरे में चला गया और अंदर से दरवाजे की कुंडी लगा ली। रात के समय युवक ने पंखे के छल्ले में रस्सी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। जिससे उसकी मौत हो गई। शनिवार की देर राततक दरवाजा न खुलने पर परिजनों को आशंका हुई। दरवाजा को तोड़कर शव को बाहर निकाला गया।
विज्ञापन

घटना की सूचना तत्काल ग्योड़ी चौकी पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पिता ने बताया कि चार पुत्रों में आकाश सबसे बड़ा था। घर में किसी भी प्रकार का कोई विवाद नहीं हुआ। उसने ऐसा कदम क्यों उठाया, यह किसी की समझ नहीं आ रहा है। जवान बेटे की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed