{"_id":"638b9d1fd9f9e10a3516d2f6","slug":"youvak-ki-maut-mahoba-news-knp7316187122","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: युवक की संदिग्ध हालात में मौत, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: युवक की संदिग्ध हालात में मौत, जांच में जुटी पुलिस
विज्ञापन
अजनर (महोबा)। थाना अजनर के जैलवारा गांव में एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिजन युवक की मौत कच्चे मकान के खपरैल से गिरने की बात कह रहे हैं। पत्नी ने मौत के कारणों की जांच कराने की मांग की है।
जैलवारा गांव निवासी रविंद्र (35) नशे का आदी था और आए दिन शराब पीकर घर में विवाद करता था। जिससे नाराज होकर पत्नी निर्मला चार माह पहले मायके राठ चली गई थी। शनिवार को रविंद्र की मौत हो गई। भाई सुरेंद्र व नरेंद्र ने बताया कि रविंद्र गांव में शराब पीकर हंगामा कर रहा था। जिससे डांटने पर वह कच्चे मकान के खपरैल में चढ़ गया और तोड़-फोड़ करने लगा। इसी दौरान वह नीचे गिर गया। जिससे उसकी मौत हो गई। पत्नी ने मृतक की नाक व मुंह से खून आने पर आशंका जताते हुए मौत के कारणों की जांच कराने की मांग की है।
थानाध्यक्ष शिवआसरे का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।