{"_id":"de7dd5f3012458233d16d8c14060f0c5","slug":"youth-will-stay-away-from-jua-and-alcohal-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जुआ और शराब का प्रयोग बंद करें युवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जुआ और शराब का प्रयोग बंद करें युवा
ब्यूरो/ अमर उजाला, महोबा
Updated Wed, 23 Sep 2015 12:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विकासखंड जैतपुर के ग्राम राजौनी के कारक देव मंदिर परिसर में ग्रामीण महिलाओं ने मंगलवार को रामधुन महायज्ञ कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें युवाओं को जुआ और शराब का प्रयोग बंद करने के प्रति जागरूक किया।
विज्ञापन
विकासखंड जैतपुर के ग्राम राजौनी में आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं ने जुआरियों की शुद्धि बुद्धि के लिए रामधुन, कीर्तन व माला जपी। कार्यक्रम में कुढई, बिहार, पचारा सहित छह ग्रामों की महिलाओं ने भाग लिया। सहायता समूह की सदस्य शिप्रा ने कहा कि गांव की युवा पीढ़ी नशे और जुए में समय बर्बाद कर रही है।
विज्ञापन
रामधुन के माध्यम से युवा पीढ़ी को इन दुष्प्रभावों से दूर रखने का संदेश दिया जा रहा है। कार्यक्रम में ग्राम बिहार की आशा समूह, पचारा की तुलसी समूह ने योगदान दिया। कुढई की संकल्प किशोरी मंच की पुष्पा, पारूल, आकांक्षा, जयंती, ऊषा, अंकिता, पूजा आदि ने अभिभावकों को नशे से दूर रहने का संदेश दिया। मौके पर रज्जू, लाड़कुंवर, रामकुमारी, काशीबाई, किरन, सुमित्रा रानी ने रामधुन के साथ कीर्तन व माला जपी।
विज्ञापन