फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Youth took out candle march

युवाओं ने कैंडल मार्च निकाल दी श्रद्घांजलि, जताया आक्रोश

Fri, 01 Jul 2022 11:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 01 Jul 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Youth took out candle march
खरेला (महोबा)। राजस्थान के उदयपुर में युवक की दिन दहाड़े गला रेतकर हत्या करने और घटना के वीडियो सोशल मीडिया में वायरल करने से लोगों का आक्रोश थम नहीं रहा है। बजरंग दल व करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने कस्बे में कैंडल मार्च निकाल श्रद्धांजलि दी। उन्होंने दोषियों के खिलाफ कार्रवाई व राजस्थान में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की।
विज्ञापन

कस्बे के मंगली बाजार में बजरंग दल के केंद्र प्रभारी शरद पचौरी के नेेतृत्व में कार्यकर्ता एकत्र हुए। जहां से कैंडल मार्च निकाला। जो मुख्य बाजार से होकर मोहल्ला हले, जालिब से होते हुए मुख्य चौराहे पहुंचा। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उदयपुर में युवक की हत्या को लेेकर नारेबाजी करते हुए आक्रोश जताया। हाथों में तख्तियां लिए कार्यकर्ता कन्हैया हम शर्मिंदा हैं तेरे कातिल जिंदा है जैसे नारे लगाते रहे।
विज्ञापन

इस मौके पर करणी सेना के जिलाध्यक्ष सतेंद्र सिंह ने कहा कि आतंकी संगठन की साजिश से युवक की दिनदहाड़े हत्या हुई। इस प्रकार की घटनाओं पर तत्काल कार्रवाई होना चाहिए। उन्होंने राजस्थान सरकार की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की। इस मौके पर बजरंग दल खरेला प्रखंड संयोजक विवेक पचौरी, राजकुमार प्रजापति, आलोक कुमार, सत्यम विश्वकर्मा, मानवेंद्र सिह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed