फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Youth killed by fire in suspected circumstances

संदिग्ध परिस्थितियों में आग से जलकर युवक की मौत

Thu, 14 Mar 2019 10:45 PM IST
mahoba Published by: gaurav gaurav Updated Thu, 14 Mar 2019 10:45 PM IST
विज्ञापन
Youth killed by fire in suspected circumstances
प्लास्टिक फैक्ट्री में लगी भीषण आग - फोटो : अमर उजाला
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम रैपुराखुर्द में एक युवक की आग से जलकर संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस घटना के कारणों की जांच कर रही है।
विज्ञापन


ग्राम रैपुराखुर्द निवासी शिवपूजन सिंह (30) पुत्र बलवान सिंह बुधवार की रात करीब 9 बजे अपने घर पर था। तभी कमरे से आग की लपटे उठने और चीख पुकार मचने पर परिजन दौड़ पड़े। आनन फानन में परिजनों ने युवक के शरीर में लगी आग पर काबू पाया लेकिन तब तक युवक 80 फीसदी झुलस गया। परिजन उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल लाए। जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे मेडिकल कालेज झांसी रेफर कर दिया। झांसी ले जाते समय रास्ते में युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन



घटना की सूचना शहर कोतवाली पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक के परिजनों ने बताया कि घर में किसी प्रकार का कोई विवाद नहीं हुआ। घटना के बाद परिजनों का अस्पताल में रो-रोकर बुरा हाल रहा। कोतवाली प्रभारी विपिन कुमार त्रिवेदी का कहना है कि घटना की जांच कराई जा रही है। शव को पीएम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed