{"_id":"6939baffd9ed07c9e3035898","slug":"youth-dies-while-driving-a-bike-after-drinking-alcohol-two-injured-mahoba-news-c-225-1-sknp1045-120499-2025-12-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: शराब पीकर दौड़ाई बाइक युवक की मौत, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: शराब पीकर दौड़ाई बाइक युवक की मौत, दो घायल
Wed, 10 Dec 2025 11:55 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
Updated Wed, 10 Dec 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
महोबा। कोतवाली चरखारी के अक्ठौंहा गांव के पास तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गए। हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। हेलमेट न लगाए होने से सिर पर आई गंभीर चोट युवक की मौत की वजह बनीं।
युवक के पिता ने दो युवकों के खिलाफ गलत तरीके से बाइक चलाने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शहर कोतवाली के करहराकलां गांव निवासी रमेश ने बताया कि मंगलवार की शाम उनका पुत्र विनोद (18) घर पर था। तभी पुत्र के दो दोस्त घर पहुंचे और घूमने की बात कहकर उसे चरखारी ले गए। इसके बाद उन्होंने कस्बा चरखारी के पचराहा स्थित ठेके से शराब लेकर पी।
बाइक चलाते हुए नौसारा गांव में एक मित्र से मिलने जाने लगे। तभी रास्ते में तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। इससे तीनोंं युवक गिरकर घायल हो गए। विनोद के सिर और पैर में गंभीर चोटें आने पर दोनों युवक उसे घायल अवस्था में घर छोड़ गए।
विज्ञापन
हालत नाजुक होने पर परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए। यहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पिता रमेश ने दोनों युवकों पर लापरवाही से बाइक चलाने का आरोप लगाते हुए कोतवाली चरखारी पुलिस को तहरीर दी है। कोतवाल प्रवीण कुमार सिंह का कहना है कि तहरीर मिली है। प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।