फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Youth dies in head-on collision between bikes

Mahoba News: बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में युवक की मौत

Thu, 17 Oct 2024 12:18 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Thu, 17 Oct 2024 12:18 AM IST
विज्ञापन
Youth dies in head-on collision between bikes
चरखारी (महोबा)। गौरहारी-चरखारी मार्ग पर गुढ़ा गांव के पास दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में युवक की मौत हो गई। पुलिस दूसरे बाइक सवार की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

जनपद झांसी के थाना उल्दन के खजराहा गांव निवासी कन्हैयालाल (45) मंगलवार की रात बाइक से अपनी रिश्तेदारी में महोबा आ रहा था। तभी गुढ़ा गांव के पास सामने से आ रहे दूसरे बाइक सवार से जोरदार भिड़ंत हो गई। इससे कन्हैयालाल गंभीर रूप से घायल हो गया जबकि दूसरा बाइक सवार मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन

राहगीरों की सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने एंबुलेंस से घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चरखारी पहुंचाया। जहां उपचार दौरान देर रात उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दी है। कोतवाल गणेश कुमार गुप्ता का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिजनों से तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed