{"_id":"617c375ef34a0b46545269a2","slug":"youth-beaten-to-death-with-sticks-mahoba-news-knp6611953155","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या
विज्ञापन
नोट- बाहर व आसपास के लिए खभर
युवक की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या
-कोतवाली चरखारी के अक्ठौंहा गांव में शराब के नशे में हुआ विवाद
-मृतक के पुत्र की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखारी (महोबा)। कोतवाली चरखारी के अक्ठौंहा गांव में गुरुवार की रात शराब के नशे में दो पक्षों में विवाद हो गया। मामला बढ़ने पर दबंगों ने दो सगे भाइयों पर लाठी-डंडे से हमला कर दिया। एक भाई ने किसी तरह भागकर जान बचाई जबकि दूसरे भाई को दबंगों ने कमरे में बंदकर उसकी पीट-पीटकर हत्या कर दी। मौत के बाद आरोपी शव को घसीटकर घर से 500 मीटर दूरी पर फेंक आए। तहरीर के आधार पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ हत्या समेत विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
अक्ठौंहा गांव निवासी वीरेंद्र राजपूत (44) खेती-किसानी करके परिवार का भरण-पोषण करता था। गुरुवार की रात करीब नौ बजे वह अपने भाई रामजीवन राजपूत के साथ अर्जुन बांध से घर लौट रहा था। रामजीवन ने बताया कि रास्ते में जग्गा उर्फ जगनंदन अपने साथियों के साथ शराब पार्टी कर रहा था। वीरेंद्र वहां रुक गया और नशे की हालत में दोनों पक्षों में विवाद हो गया। देखते ही देखते जग्गा ने तीन अन्य साथियों के साथ दोनों भाइयों पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। मारपीट में घायल रामजीवन किसी तरह मौके से भाग निकला जबकि वीरेंद्र को खींचकर दबंगों ने मकान के अंदर बंद कर दिया और पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गए।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को आरोपी के घर से 500 मीटर की दूरी से बरामद किया जबकि मारपीट में घायल रामजीवन को जिला अस्पताल भेजा गया। मृतक के पुत्र बालेंद्र की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी जग्गा उर्फ जगनंदन, दीपक पाल, सुरेंद्र व बृजकिशोर के खिलाफ हत्या और मारपीट की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
कोतवाली प्रभारी शशि कुमार पांडेय का कहना है कि दोनों पक्षों के नशे में होने के चलते विवाद हुआ है। आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। पुलिस अधीक्षक सुधा सिंह का कहना है कि दो पक्षों मे विवाद हुआ है। दूसरे पक्ष के लोगों को भी चोटें आने की बात सामने आई है। चार लोगों पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। विधिक कार्रवाई की जा रही है।
फोटो 29 एमएएचपी 04, 05 परिचय-जिला अस्पताल में भर्ती घायल रामजीवन व मृतक वीरेंद्र राजपूत की फाइल फोटो।
इंसेट
घटना से पत्नी बेहाल, बच्चों का बुरा हाल
किसान की हत्या की घटना से परिजनों में कोहराम मचा है। मृतक की पत्नी सुखदेवी का रो-रोकर बुरा हाल है। कई बार उसके अचेत होने पर पड़ोसी व रिश्तेदार पानी डालकर उसे होश में लाने का प्रयास करते रहे। मृतक के दो पुत्र लखन व बालेंद्र घटना के बाद से गुमसुम हैं। घटना के बाद से गांव में मातम का माहौल रहा। हर कोई मृतक के घर पहुंच परिजनों को ढांढस बंधाता रहा।