{"_id":"6ae0f184679bf6fb7c0c3664","slug":"instructions-to-exercise-vigilance-in-matters-concerning-women-and-children-mahoba-news-c-223-1-hmp1028-146907-2026-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: करवा चौथ से पहले मेहंदी की एडवांस बुकिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: करवा चौथ से पहले मेहंदी की एडवांस बुकिंग
विज्ञापन
राठ (हमीरपुर)। करवाचौथ को लेकर महिलाओं में तैयारियां शुरू हो गई हैं। बाजारों में खरीदारी के साथ ही सुहागिनें हाथों पर मेहंदी लगवाने के लिए एडवांस बुकिंग करा रही हैं। राजस्थानी, मारवाड़ी और फूल-पत्तियों वाली मेहंदी की डिजाइन को लेकर महिलाओं में खासा उत्साह है। पारंपरिक डिजाइनों के साथ करवाचौथ की पूजा और पति की लंबी उम्र की कामना से जुड़ी आकृतियां भी महिलाओं को आकर्षित कर रही हैं।
करवाचौथ पर सोलह शृंगार का विशेष महत्व है। ऐसे में महिलाएं हथेलियों पर छलनी से चांद देखती सुहागिन की आकृति बनवाना पसंद कर रही हैं। कुछ मंडला और गोल टिक्की वाली डिजाइन को प्राथमिकता दे रही हैं। इन डिजाइनों में हथेली के बीच गोल आकृति बनाकर उसके आसपास बारीक पैटर्न उकेरे जाते हैं। कई महिलाएं मेहंदी में पति का नाम भी लिखवाती हैं। इसके अलावा पूजा की थाली, कलश, दीपक और छलनी वाली डिजाइन भी पसंद की जा रही हैं। पारंपरिक और भरा हुआ लुक चाहने वाली महिलाओं के बीच मोर-मोरनी, फूल-पत्तियों और राजस्थानी पैटर्न का आकर्षण है। वहीं कम समय में सुंदर डिजाइन चाहने वाली महिलाएं अरेबिक और मिनिमलिस्टिक मेहंदी पसंद कर रही हैं।
करवाचौथ पर हाथों में राजस्थानी और मारवाड़ी डिजाइन बनवाना पसंद है। इस बार चांद-छलनी और फूल-पत्तियों वाली मेहंदी की डिजाइन बनवाने की तैयारी कर रही हूं। भीड़ से बचने के लिए पहले ही बुकिंग करा रही हूं।
विज्ञापन
— पूजा ग्राहक
करवाचौथ पर मेहंदी लगवाना शृंगार का खास हिस्सा है। ऐसी डिजाइन पसंद है जो सुंदर होने के साथ ज्यादा समय भी न ले। अरेबिक और फूलों वाली डिजाइन अच्छी लगती हैं। इसलिए पहले से समय तय कर रही हूं।
— अंजू ग्राहक