{"_id":"6ae0eddacb07d34c4608a119","slug":"three-private-shops-suspended-for-selling-fertilizer-at-inflated-prices-mahoba-news-c-225-1-sknp1044-130065-2026-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: अधिक दाम पर खाद बेचने में तीन निजी दुकानें निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: अधिक दाम पर खाद बेचने में तीन निजी दुकानें निलंबित
विज्ञापन
फोटो 27 एमएएचपी 17 परिचय-निरीक्षण के दौरान कुलपहाड़ में निजी खाद दुकानदार से जानकारी लेते एसडी
महोबा/कुलपहाड़। सहकारी समितियों में खाद के लिए किसानों की मारामारी के बीच निजी खाद विक्रेता संकट का फायदा उठाकर निर्धारित दर से अधिक वसूल रहे हैं। किसानों की शिकायतों पर प्रशासन ने कुलपहाड़ में दो और शहर में एक निजी खाद विक्रय केंद्र को निलंबित कर दिया है।
आरोप है कि डीएपी की एक बोरी का मूल्य 1,350 रुपये है जबकि किसानों से 1,700 रुपये वसूले गए। एसडीएम कुलपहाड़ आदेश सिंह सागर ने खाद दुकानों का औचक निरीक्षण किया। जांच में निर्धारित मूल्य से अधिक पर खाद बेचने, स्टॉक और बिक्री अभिलेखों में विसंगतियां मिलने के साथ एक विक्रय केंद्र बंद पाया गया। इस दौरान सुगिरा के मोतीलाल ने बताया कि निजी दुकानदार ने दो बोरी डीएपी के 3,400 रुपये लिए।
बम्हौरीखुर्द के हीरालाल ने तीन बोरी डीएपी, एक बोरी यूरिया के लिए 5,500 दिए। बताया कि यूरिया की बोरी 270 की है जबकि उनसे 400 वसूले गए। वहीं डीएपी की बोरी 1,700 रुपये के हिसाब से दी गई।
विज्ञापन
साहू बीज भंडार के स्टॉक की जांच में पीओएस मशीन, रजिस्टर और मौके पर उपलब्ध खाद के आंकड़ों में अंतर भी सामने आया।
एग्री जंक्शन वन स्टॉप सेंटर का विक्रय केंद्र बंद मिला। दोनों दुकानों को निलंबित किया गया। वहीं शहर में अभिलेख पूरे न मिलने व निर्धारित दर से अधिक मूल्य पर खाद बेचने के मामले में दुर्गा खाद बीज भंडार पर भी कार्रवाई की गई। जिला कृषि अधिकारी पीसी विश्वकर्मा ने बताया कि जांच में अनियमितताएं मिलने पर निलंबित किया गया है।