फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Young women should draw inspiration from Rani Lakshmibai and step forward in every field

Mahoba News: रानी लक्ष्मीबाई से प्रेरणा लेकर हर क्षेत्र में आगे आएं युवतियां

Sat, 10 Oct 2026 12:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
Young women should draw inspiration from Rani Lakshmibai and step forward in every field
फोटो 09 एमएएचपी 13 परिचय-कार्यक्रम में बोलते सेवायोजन अधिकारी आकांक्षा वाजपेयी। संवाद
= एबीवीपी की ओर आयोजित हुआ मणिकर्णिका युवती सम्मेलन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महोबा। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से शहर के एक पैलेस में शुक्रवार को मणिकर्णिका आंगन से अंतरिक्ष तक थीम पर युवती सम्मेलन का आयोजन हुआ। मुख्य वक्ता दुर्गा वाहिनी कानपुर प्रांत संयोजिका अवनि राजपूत ने छात्राओं से कहा कि आज की युवतियों को रानी लक्ष्मीबाई (मणिकर्णिका) के जीवन से प्रेरणा लेकर हर क्षेत्र में आगे आना चाहिए।
प्रांत संयोजिका ने कहा कि आधुनिक भारत के निर्माण में बेटियों की भूमिका घर के आंगन से लेकर विज्ञान व अंतरिक्ष की ऊंचाई तक सुनिश्चित होना चाहिए। विशिष्ट अतिथि जिला सेवायोजन अधिकारी आकांक्षा वाजपेयी ने छात्राओं को कॅरिअर, रोजगार के अवसर और स्वावलंबन के गुर सिखाए।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि सुप्रीम कोर्ट की अधिवक्ता सीमा पटनाहा सिंह ने भी छात्राओं को संबोधित किया। जिला छात्रा प्रमुख वैष्णवी सिंह व विभाग छात्रा प्रमुख प्राची सक्सेना ने कार्यक्रम की रूपरेखा बताई। इस दौरान छात्राओं ने राष्ट्र भक्ति से जुड़ी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। इस मौके पर विभाग संगठन मंत्री आलोक, पूर्व विभाग संयोजक शिवम विश्वकर्मा, जिला संगठन मंत्री रामजी, नगर मंत्री पवन भदौरिया, सौरभ, आयुष, राजलोक, अभय प्रताप सिंह, आकांक्षा कुशवाहा मौजूद रहे।

फोटो 09 एमएएचपी 13 परिचय-कार्यक्रम में बोलते सेवायोजन अधिकारी आकांक्षा वाजपेयी। संवाद

फोटो 09 एमएएचपी 13 परिचय-कार्यक्रम में बोलते सेवायोजन अधिकारी आकांक्षा वाजपेयी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed