{"_id":"6a5130d895896aa9f60e263a","slug":"young-woman-and-teenage-girl-missing-fir-against-two-mahoba-news-c-225-1-sknp1044-126974-2026-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: युवती व किशोरी लापता, दो पर प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: युवती व किशोरी लापता, दो पर प्राथमिकी
विज्ञापन
महोबा। अलग-अलग स्थानों से युवती और किशोरी लापता हो गए। थाना पनवाड़ी के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी 16 वर्षीय बेटी बुधवार को घर से लापता हो गई। खोजबीन करने पर पता चला कि गांव का नीरज अहिरवार उसे बहला-फुसलाकर भगा ले गया है। इस काम में आरोपी की बहन ने सहयोग किया। पुलिस ने नीरज के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर किशोरी की बरामदगी के प्रयास शुरू कर दिए हैं। इसी तरह थाना श्रीनगर के एक गांव से 18 वर्षीय युवती लापता हो गई। युवती अपने साथ घर पर रखे सोने-चांदी के आभूषण व दो लाख की नकदी भी ले गई। जानकारी करने पर पता चला कि अरविंद कुशवाहा उसे बहला-फुसलाकर भगा ले गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। (संवाद)
तमंचा और शराब के साथ दो गिरफ्तार
महोबा। पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से तमंचा व शराब के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। कोतवाली प्रभारी चरखारी बीरेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने चेकिंग के दौरान जतौरा मार्ग से नीतेश निवासी रिवई को पकड़ा। जिसके पास से एक तमंचा और कारतूस बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की है। इसी तरह श्रीनगर पुलिस ने चेकिंग के दौरान गिरधारी राजपूत निवासी सिजवाहा को 17 क्वार्टर शराब के साथ गिरफ्तार किया। जिसके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई। (संवाद)
ट्रेन में महिला यात्री का नकदी व आभूषण से भरा बैग चोरी
महोबा। ट्रेन में यात्रा के दौरान महिला यात्री का नकदी और आभूषण से भरा बैग चोरी हो गया। नई दिल्ली के महिपालपुर निवासी विनोद सोनी अपनी बेटी के साथ ट्रेन से जबलपुर से निजामुद्दीन जा रहे थे। बेलाताल रेलवे स्टेशन पर ट्रेन रुकी। इस दौरान सीट पर रखा बेटी का हैंड बैग चोरी हो गया। बैग में दो मंगलसूत्र, एक मनचली, कान के टॉप्स व 15 हजार रुपये थे। तहरीर के आधार पर जीआरपी थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। (संवाद)