{"_id":"08ef0492ce16dad6760f09fa59555604","slug":"young-took-to-protest-rigged-sdkaen-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धांधली के विरोध में सड़काें पर उतरे युवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धांधली के विरोध में सड़काें पर उतरे युवा
अमर उजाला ब्यूरो महोबा।
Updated Wed, 25 Mar 2015 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस आरक्षी भर्ती प्रक्रिया में भारी अनियमितताएं और धांधली
विज्ञापन
का आरोप लगाकर जमकर प्रदर्शन किया। गुस्साए युवाओं ने अंबेडकर पार्क में
धरना देकर सड़कों में उतरकर प्रदर्शन किया। युवाओं ने बाद में मुख्यमंत्री
को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपकर भर्ती प्रक्रिया की सीबीआई जांच
कराए जाने की मांग की।
बुधवार को तीन दर्जन युवाओं ने शहर के आल्हा चौक के अंबेडकर पार्क में मेरिट में धांधली का आरोप लगाकर प्रदर्शन किया। युवाआें ने हाथाें में नारे लिखी हुई तख्तियां और बैनर लेकर सरकार विरोधी नारे लगाकर सीबीआई से जांच कराने की मांग की। युवाओं का कहना था कि भर्ती में अनियमितता फर्जी व अनियमितताआें से भरा हुआ है। जिससे पात्र युवाआें को अपात्र दर्शाकर भर्ती प्रक्रिया से बाहर कर दिया गया है। धरना उपरांत युवाआें ने जिलाधिकारी वीरेश्वर सिंह को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया कि अभ्यर्थियाें को दौड़ में मिले अंकाें को इंटरनेट पर प्रदर्शित न करते हुए गोपनीय रखा गया था। जिससे परिणाम में क्षेत्रवाद करते हुए फर्जी तरीके से अपात्र व्यक्तियाें को पात्रता प्रदान की गई है। भर्ती बोर्ड द्वारा क्षेत्रवाद करते हुए मैनपुरी व इटावा से 34 हजार अभ्यर्थियों का फर्जी तरीके से चयन किया गया है। युवाओं ने बताया कि ओएमआर शीट में ब्लेड व व्हाइटनर का प्रयोग पूर्णतय: वर्जित था। भर्ती बोर्ड द्वारा व्हाइटनर व ब्लेड का प्रयोग करतेे हुए पात्र अभ्यर्थियाें के साथ धोखा किया गया। युवाओं ने बताया कि भर्ती बोर्ड द्वारा आरक्षण की बात भी फाइनल लिस्ट के लिए कही गई तो अभी कैसे सभी को आरक्षण दिया गया। ज्ञापन सौंपने वालाें में कमलेश, अकील, शाह मोहम्मद, उमाशंकर, रमेश, अमित कुमार, देवेंद्र, सादिक अली, सलमान, सुरेश, जाहिद अली, मोहम्मद वहीद, मोहम्मद शरीफ सहित तमाम युवा शामिल रहे।