फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Young man raped a teenager, case filed

Mahoba News: किशोरी को ले जाकर युवक ने किया दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज

Tue, 22 Aug 2023 11:44 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Tue, 22 Aug 2023 11:44 PM IST
विज्ञापन
Young man raped a teenager, case filed
महोबकंठ (महोबा)। महोबकंठ क्षेत्र के एक गांव से किशोरी को फुसलाकर ले जाने और दुष्कर्म करने के मामले में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी किशोरी को कानपुर में एक किराये के कमरे में रखकर दुष्कर्म करता रहा। साथ ही पनकी मंदिर में शादी भी रचा ली। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
विज्ञापन

एक गांव निवासी 17 वर्षीय किशोरी को सोनू कठेरिया निवासी चवर थाना घाटमपुर जनपद कानपुर नगर 11 अगस्त को फुसलाकर ले गया था। वह किशोरी को कानपुर में एक किराये के कमरे में रखकर दुष्कर्म करता रहा। इतना ही नहीं युवक ने नाबालिग से शादी भी रचा ली। किशोरी के पिता ने थाने में तहरीर देकर बताया कि एक नंबर से उसके मोबाइल पर फोन आया था। जिसमें बेटी के बारे में जानकारी मांगी गई। विरोध करने पर गाली-गलौज व धमकी दी गई। दोपहर के समय जब परिजन खेत चले गए तो किशोरी लापता हो गई।
विज्ञापन

पुलिस ने किशोरी को ले जाने का मुकदमा दर्ज किया था। 21 अगस्त को पुलिस ने बगरौनी बॉर्डर के पास से बरामद कर बयान दर्ज किए। मेडिकल रिपोर्ट और बयान के आधार पर दुष्कर्म व पॉस्को एक्ट की धाराएं बढ़ाई गईं हैं। मंगलवार को पुलिस ने आरोपी सोनू कठेरिया को बगरौनी तिराहे से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष यशवंत सिंह का कहना है कि घटना की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed