फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Young man hanged himself after locking the door of his room, died

Mahoba News: कमरे में कुंडी बंदकर युवक ने लगाया फंदा, मौत

Sat, 30 Dec 2023 12:02 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 30 Dec 2023 12:02 AM IST
विज्ञापन
Young man hanged himself after locking the door of his room, died
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अजनर (महोबा)। थाना अजनर के लेवा गांव में युवक ने कमरे की अंदर से कुंडी बंदकर फंदा लगा लिया। जिससे उसकी मौत हो गई। घटना से परिजनों में मातम छा गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आत्महत्या के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
लेवा गांव निवासी घनश्याम का पुत्र ग्यासी (21) घर पर अकेला था जबकि माता-पिता व भाई दिल्ली में रहकर मेहनत-मजदूरी का काम करते हैं। गुरुवार की रात ग्यासी ने मकान के कमरे की अंदर से कुंडी बंदकर पंखे के हुक से रस्सी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। शुक्रवार की सुबह देर तक कोई आहट न मिलने पर पड़ोसियों ने आवाज लगाई। काफी देर हो जाने के बाद जब पड़ोसियों ने अंदर जाकर जंगले से देखा तो ग्यासी का शव फंदे पर लटकता मिला। घटना की सूचना तत्काल दिल्ली में रह रहे उसके माता-पिता और पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतार कर जांच की। थाने के एसआई दिनेश सिंह ने बताया कि घटना के कारण स्पष्ट नहीं हो सके हैं। जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन

-------------
सहेली के साथ गई बालिका लापता
अजनर (महोबा)। थाना अजनर के सीगौन गांव में सहेली के साथ गई बालिका लापता हो गई। सीगौन निवासी गिरजादेवी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी 12 वर्षीय पुत्री ज्योति घर पर थी। तभी पड़ोस में रहने वाली उसकी सहेली अपनी मां के साथ उसकी पुत्री को खेत ले गई थी। देर शाम तक उसके वापस न लौटने पर खोजबीन की गई लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। पीड़िता ने थाने में तहरीर देकर पुत्री की बरामदगी की गुहार लगाई है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed